Realme C1 (2019) की दूसरी फ्लैश सेल आज

रियलमी सी1 के नए अवतार Realme C1 (2019) आज एक बार फिर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Realme C1 (2019) की दूसरी फ्लैश सेल आज

Realme C1 (2019) की दूसरी फ्लैश सेल आज

ख़ास बातें
  • डुअल-सिम वाले रियलमी सी1 (2019) में 6.2 इंच डिस्प्ले है
  • Flipkart पर होगी Realme C1 (2019) की बिक्री
  • Realme C1 (2019) की कीमत 7,499 रुपये से शुरू
विज्ञापन
Oppo के सब-ब्रांड Realme ने पिछले माह रियलमी सी1 के नए अवतार Realme C1 (2019) को भारत में लॉन्च किया था। दो दिनों पहले रियलमी सी1 (2019) की पहली फ्लैश सेल को आयोजित किया गया था। आज Realme C1 (2019) की दूसरी फ्लैश सेल दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर होगी। बीते साल सितंबर महीने में लॉन्च किए गए Realme C1 की तुलना में 2019 एडिशन में कंपनी ने रैम और स्टोरेज में ही बदलाव किया है, बाकी स्पेसिफिकेशन पुराने वेरिएंट वाले ही हैं।
 

Realme C1 (2019) की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर

रियलमी सी1 (2019) के दो वेरिएंट मार्केट में उतारे गए हैं। इस फोन की कीमत 7,499 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में Realme C1 (2019) का 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। रियलमी सी1 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 8,499 रुपये है। गौरतलब है कि Realme C1 को बीते साल सितंबर में लॉन्च किया था। इस फोन के 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,999 रुपये में उतारा गया था। नवंबर महीने में इसकी कीमत 7,999 रुपये कर दी गई थी।

अब बात लॉन्च ऑफर की। Realme C1 (2019) की खरीदी पर यदि ग्राहक एक्सिस बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो 600 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा 99 रुपये में कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान भी उपलब्ध होगा।
 

Realme C1 (2019) स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वाले रियलमी सी1 में 6.2 इंच डिस्प्ले है। इस हैंडसेट में आपको iPhone X जैसा डिस्प्ले नॉच डिजाइन देखने को मिलेगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए यह हैंडसेट ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ आता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, रैम और स्टोरेज पर आधारित Realme C1 (2019) के दो वेरिएंट होंगे- 2 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज।

फोटोग्राफी के लिए इसमें दो रियर कैमरे मिलेंगे, एक सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ एआई फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है। पावर बैकअप के लिए आपको 4,230 एमएएच की बैटरी मिलेगी। अब तक Realme ब्रांड के चार स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में उपलब्ध रहे हैं। हम Realme U1, Realme 2, Realme 2 Pro और Realme C1 की बात कर रहे हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Dual 4G VoLTE
  • Excellent battery life
  • Large and bright display
  • Dedicated microSD slot
  • कमियां
  • Average cameras
  • Usage can feel sluggish
  • Laminated back prone to scratches
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme C1, Realme
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »