Realme C1 (2019) आज होगा पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें दाम

आज Realme C1 (2019) पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानें यहां।

Realme C1 (2019) आज होगा पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें दाम

Realme C1 (2019) आज होगा पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें दाम

ख़ास बातें
  • Flipkart पर होगी Realme C1 (2019) की बिक्री
  • Realme C1 (2019) की कीमत 7,499 रुपये से शुरू
  • डुअल-सिम वाले रियलमी सी1 (2019) में 6.2 इंच डिस्प्ले है
विज्ञापन
Oppo के सब ब्रांड-Realme ने पिछले माह भारतीय बाजार में अपने सबसे सस्ते हैंडसेट Realme C1 को नए अवतार में पेश किया था। आज Realme C1 (2019) पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि, Realme C1 (2019) की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर दोपहर 12 बजे होगी। बीते साल सितंबर महीने में लॉन्च किए गए Realme C1 की तुलना में रियलमी सी1 (2019) में कंपनी ने स्टोरेज और रैम में ही केवल बदलाव किया है। Realme C1 (2019) एडिशन के बाकी स्पेसिफिकेशन पुराने वेरिएंट वाले ही हैं।
 

Realme C1 (2019) की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर

रियलमी सी1 (2019) के दो वेरिएंट मार्केट में उतारे गए हैं। इस फोन की कीमत 7,499 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में Realme C1 (2019) का 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। रियलमी सी1 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 8,499 रुपये है। गौरतलब है कि Realme C1 को बीते साल सितंबर में लॉन्च किया था। इस फोन के 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,999 रुपये में उतारा गया था। नवंबर महीने में इसकी कीमत 7,999 रुपये कर दी गई थी।

अब बात लॉन्च ऑफर की। Realme C1 (2019) की खरीदी पर यदि ग्राहक एक्सिस बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो 600 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा 99 रुपये में कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान भी उपलब्ध होगा।
 

Realme C1 (2019) स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वाले रियलमी सी1 में 6.2 इंच डिस्प्ले है। इस हैंडसेट में आपको iPhone X जैसा डिस्प्ले नॉच डिजाइन देखने को मिलेगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए यह हैंडसेट ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ आता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, रैम और स्टोरेज पर आधारित Realme C1 (2019) के दो वेरिएंट होंगे- 2 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज।

फोटोग्राफी के लिए इसमें दो रियर कैमरे मिलेंगे, एक सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ एआई फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है। पावर बैकअप के लिए आपको 4,230 एमएएच की बैटरी मिलेगी। अब तक Realme ब्रांड के चार स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में उपलब्ध रहे हैं। हम Realme U1, Realme 2, Realme 2 Pro और Realme C1 की बात कर रहे हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Dual 4G VoLTE
  • Excellent battery life
  • Large and bright display
  • Dedicated microSD slot
  • कमियां
  • Average cameras
  • Usage can feel sluggish
  • Laminated back prone to scratches
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »