• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 20 घंटों के बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च हुए Realme Buds Q2 वायरलेस ईयरबड्स, जानें कीमत और फीचर्स

20 घंटों के बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च हुए Realme Buds Q2 वायरलेस ईयरबड्स, जानें कीमत और फीचर्स

यह Realme Buds Q की अगली कड़ी है जिसको पिछले साल लॉन्च किया गया था। ये kaleidoscope जैसी फिनिश के साथ लॉन्च किए गए थे।

20 घंटों के बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च हुए Realme Buds Q2 वायरलेस ईयरबड्स, जानें कीमत और फीचर्स

Realme Buds Q2 का शुरुआती मूल्य PKR 3,999 (लगभग 1900 रुपये) है

ख़ास बातें
  • Realme Buds Q2 में है 20 घंटे का प्लेबैक
  • डिस्काउंट पीरियड के दौरान PKR 3,999 (लगभग 1900 रुपये) रहेगी कीमत
  • प्रत्येक इयरबड पांच घंटे के प्लेबैक की गारंटी देता है
विज्ञापन
Realme Buds Q2 ट्रू वायरलेस स्टीरियो इयरबड्स पाकिस्तान में लॉन्च हो गए हैं। यह Realme Buds Q की अगली कड़ी है जिसको पिछले साल लॉन्च किया गया था। ये kaleidoscope जैसी फिनिश के साथ लॉन्च किए गए थे जिसने इनको एक अनूठा डिजाइन दिया। Realme Buds Q2 20 घंटे के कुल प्लेबैक के साथ आते हैं। इनमें चार्जिंग के साथ ही कॉल्स के लिए वातावरणीय ध्वनि निराकरण (ENC)  का सपोर्ट भी दिया गया है। Realme Buds Q में एक डेडीकेटेड गेम मोड है जो 88ms तक की लो-लेटेंसी देकर अबाधित कनेक्टिविटी देता है।
 

Realme Buds Q price, sale

Realme Buds Q2 का शुरुआती मूल्य PKR 3,999 (लगभग 1900 रुपये) है। डिस्काउंट पीरियड खत्म होने के बाद इनकी कीमत PKR 5,999 (लगभग 2900 रुपये) होगी। अभी यह साफ नहीं है कि इसका इन्ट्रोडक्ट्री पीरियड कब तक चलेगा। ये इयरबड्स नीले और काले रंगों के विकल्प में उपलब्ध हैं। इन्हें पाकिस्तानी रिटेल साइट से खरीदा जा सकता है।
 

Realme Buds Q features

Realme Buds Q में 20 घंटे का प्लेबैक है। यह चार्जिंग केस के साथ आते हैं। प्रत्येक इयरबड पांच घंटे के प्लेबैक की गारंटी देता है। कंपनी का दावा है कि 10 मिनट के चार्ज में 120 मिनट का प्लेबैक लिया जा सकता है। Realme Buds Q2 में इन-इयर डिजाइन है। इसमें 10mm के डायनेमिक ड्राइवर्स हैं जो कि पोलिमर कम्पोजिस डायफ्राम के साथ हैं। साथ ही इनमें नई Bass Boost+ टेक्नोलॉजी है जो बेस को अधिक उभारती है।

Realme Buds Q2 का गेम मोड 88ms की लो-लेटेंसी देता है जिससे ऑडियो और वीडियो के बीच में बेहतर सिंक होता है। इनमें म्यूजिक को प्ले या पॉज करने, कॉल लेने और खत्म करने तथा गेमिंग में जाने या बाहर आने के लिए टच कंट्रोल का फीचर भी है। जैसा कि बताया गया है इनमें कॉल्स के लिए एनवायरमेंटल नॉइस कैंसिलेशन (ENC) का भी सपोर्ट है। इनमें kaleidoscope जैसी सर्फेस फिनिश है जो इन बड्स को एक अनूठा लुक देती है। चार्जिंग केस अंडाकार शेप का है जिसमें बैटरी समाप्त होने जैसे अलर्ट देने के लिए LED इंडिकेटर हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 16 खरीदने का सही मौका! ₹9 हजार से ज्यादा की सीधी बचत, एक्सचेंज पर ₹5 हजार बोनस
  2. मोबाइल चोरी होने पर घर बैठें करें FIR, मोबाइल ब्लॉक, सबसे आसान तरीका
  3. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  5. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  6. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  7. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  8. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  9. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  10. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »