108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च होगा Realme 9 4G! ऐसा होगा डिजाइन

अपकमिंग Realme 9 4G को विभिन्न सर्टिफ‍िकेशन प्लेटफार्मों ने अप्रूव कर दिया है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2022 16:13 IST
ख़ास बातें
  • फोन को जल्द इंडोनेशिया में लॉन्च किए जाने की खबरें हैं
  • कई और मार्केट्स में भी इसे लॉन्‍च किया जाएगा
  • Realme 9 4G में सुपर AMOLED डिस्प्ले होगा जो 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है

इसे ब्‍लैक और वाइट कलर ऑप्‍शन में भी लाया जाएगा। फोन की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

Photo Credit: @stufflistings

बीते दिनों एक रिपोर्ट में हमने आपको बताया था कि रियलमी उसकी नंबर सीरीज में एक स्‍मार्टफोन पर काम कर रही है। Realme 9 सीरीज के तहत आने वाला यह फोन अप्रैल में इंडिया में लॉन्‍च हो सकता है। फोन में 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। अब माना जा रहा है कि यह डिवाइस Realme 9 4G होगी, जो एक मिड-रेंज स्‍मार्टफोन हो सकता है। एक नए लीक से इस फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का पता चला है।

रिपोर्टों से पता चला है कि अपकमिंग Realme 9 4G को विभिन्न सर्टिफ‍िकेशन प्लेटफार्मों ने अप्रूव कर दिया है। इसका मतलब है कि फोन को कई मार्केट्स में उतारा जाएगा। एक टिपस्‍टर का यह भी दावा है कि फोन को जल्द इंडोनेशिया में लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

इस बीच, जानेमोन टिपस्‍टर मुकुल शर्मा ने भी Realme 9 4G की एक इमेज जारी की है। यह इसके गोल्ड वेरिएंट को दिखाती है। नए फोन में GT Neo2 से प्रेरित कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है। राइट साइड में कॉर्नर पर वॉल्‍यूम बटन दिखाई देता है। फोन के बॉटम में 3.5mm का ऑडियो जैक, एक माइक्रोफोन, USB-C पोर्ट और एक स्पीकर ग्रिल है।

 

Realme 9 4G में हो सकती हैं ये खूबियां 

Realme 9 4G में सुपर AMOLED डिस्प्ले होगा जो 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। फोन स्नैपड्रैगन के प्रोसेसर से पावर्ड होगा, जिसके बारे में अभी जानकारी नहीं है। फोन में 5,000mAh की बैटरी हो सकती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह डिवाइस दो वेरिएंट में उपलब्ध होगी। इनमें से एक 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज ऑप्‍शन होगा। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें मेन लेंस 108 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसे ब्‍लैक और वाइट कलर ऑप्‍शन में भी लाया जाएगा। फोन की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
Advertisement

Realme 9 सीरीज में जिस स्‍मार्टफोन को लेकर अफवाहें हैं, वह कैमरा परफॉर्मेंस पर फोकस कर सकता है। याद रहे कि Realme 8 Pro कंपनी का पहला फोन था, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा था। कंपनी ने मार्च में Realme 9 5G और Realme 9 5G SE स्‍मार्टफोन इंडिया में लॉन्‍च किए थे। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Fast charging
  • Crisp Super AMOLED display
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
  • Feature omissions compared to Realme 7 Pro
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 5G-ready
  • Good performance
  • 90Hz refresh rate display
  • Decent battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications from first-party apps
  • No ultra-wide-angle camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1800x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 144Hz refresh rate display
  • Powerful, 5G-ready SoC
  • Good battery life, fast charging
  • Bad
  • Poor video stabilisation
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications from first-party apps
  • No ultra-wide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  5. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.