48MP कैमरे वाले Realme 8 5G की सेल आज 12 बजे Flipkart पर, जानें कीमत

Realme 8 5G फोन को भारत में दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया गया था, जिसमें फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 14,999 रुपये है। इसके अलावा, फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।

48MP कैमरे वाले Realme 8 5G की सेल आज 12 बजे Flipkart पर, जानें कीमत

रियलमी 8 5जी फोन में मिलते हैं सुपरसॉनिक ब्लैक और सुपरसॉनिक ब्लैक कलर ऑप्शन

ख़ास बातें
  • Realme 8 5G फोन Realme 8 का अपग्रेड वर्ज़न है
  • रियलमी 8 5जी में मौजूद है तीन कैमरा
  • फोन में मौजूद हैं दो कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Realme 8 5G की भारत में आज 28 अप्रैल को पहली सेल आयोजित की जाने वाली है, जो कि दोपहर 12 बजे शुरू की जाएगी। इस किफायती 5जी स्मार्टफोन को भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन Realme 8 का अपग्रेड वर्ज़न है, जो कि भारत में मार्च महीने में Realme 8 Pro के साथ लॉन्च किया गया था। Realme का यह 5जी फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है और इसमें डायनमिक रैम एक्सपेंशन टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा, फोन में 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन मौजूद है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ आपको 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
 

Realme 8 5G price in India, availability

Realme 8 5G फोन को भारत में दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया गया था, जिसमें फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 14,999 रुपये है। इसके अलावा, फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो रियलमी 8 5जी फोन सुपरसॉनिक ब्लैक और सुपरसॉनिक ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। फोन की सेल जैसे कि हमने बताया आज दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली है, जो कि Flipkart, Realme.com व ऑफलाइन रिटेलर्स पर आयोजित होगी।
 

Realme 8 5G specifications

ड्यूल-सिम (नैनो) Realme 8 5G फोन Android 11 आधारित Realme UI 2.0 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच फुल एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) डिस्पले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले की अधिकतम ब्राइटनेट्स 600 निट्स है और इसमें Dragontrail Glass प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा, फोन में मीडियाटेक 700 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ ARM Mali-G57 MC2 GPU और 8 जीबी की LPDDR4X रैम मौजूद है। इसमें आपको DRE टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो कि स्मूद मल्टीटास्किंग के लिए स्टोरेज को वर्चुअल रैम में बदल देता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.8 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का Samsung GM1 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर के साथ f/2.4 मोनोक्रोम लेंस और f/2.4 पोट्रेट लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मौजूद है। रियर कैमरा सेटअप में नाइटस्कैप, 48M मोड, प्रो मोड, AI स्कैन और सुपर मैक्रो जैसे सॉफ्टवेयर फीचर्स मौजूद हैं।

सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी 8 5जी फोन में f/2.1 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा में पोर्ट्रेट, नाइटस्कैप और टाइमलैप्स जैसे फीचर शामिल है।

रियलमी 8 5जी फोन में 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज मौजूद है, जिसमें 1 टीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ v5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में एक्सीलरोमीटर, एंबिएंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और एक प्रोक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसके अलावा, फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट क्विक चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। फोन का डायमेंशन 162.5x74.8x8.5mm और भार 185 ग्राम है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 700
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »