Realme 7i की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक, आज लॉन्च होगा स्मार्टफोन

इंडोनेशियाई रिव्यूअर्स द्वारा साझा की गई Realme 7i की तस्वीरें आगामी फोन को दो-टोन-टाइप के डिज़ाइन के साथ दिखाती हैं।

Realme 7i की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक, आज लॉन्च होगा स्मार्टफोन

Realme 7i इंडोनेशिया में आज यानी 17 सितंबर को लॉन्च होगा

ख़ास बातें
  • Realme 7i आज इंडोनेशिया में लॉन्च होगा
  • लॉन्च से पहले फोन की लाइव तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन हुए हैं लीक
  • 64-मेगापिक्सल प्राइमरी बैक कैमरा और Snapdragon 662 चिपसेट से होगा लैस
विज्ञापन
Realme 7i की कथित लाइव तस्वीरें बुधवार को ऑनलाइन दिखाई दी। फोन की तस्वीरों को इंडोनेशियाई रिव्यूअर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। रियलमी 7आई को Realme 7 के साथ इंडोनेशिया में 17 सितंबर यानी आज लॉन्च किया जाएगा। प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी इन फोटो के जरिए मिलती है, जिसके मुताबिक, Realme 7i में स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट और 5,000mAh की बैटरी जी जाएगी।

इंडोनेशियाई रिव्यूअर्स द्वारा साझा की गई Realme 7i की तस्वीरें आगामी फोन को दो-टोन-टाइप के डिज़ाइन के साथ दिखाती हैं। रियलमी 7आई के ऊपरी भाग में ग्लॉसी फिनिश होगी और बाकी फोन मैट फिनिश में होगा। फोन के पीछे क्वाड रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट रीडर होगा।

रियलमी 7आई की तस्वीरों में से एक इस फोन का रिटेल बॉक्स दिखाती थी, साथ ही इसके पीछे मुख्य स्पेसिफिकेशन भी लिखे हुए थे। यह पिछले लीक के समान है, जहां दावा किया गया था कि फोन स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट पर काम करेगा और 90Hz रिफ्रेश रेट वाले पैनल के साथ आएगा। यह भी दावा है कि फोन 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh बैटरी से लैस होगा।

इंडोनेशियाई रिव्यूअर्स में से एक ने अपने पोस्ट में कहा है कि Realme 7i में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज शामिल होगी।

हाल ही में Realme Indonesia ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए टीज़ किया था कि रियलमी 7आई क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। यह भी खबर है कि सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा।

रियलमी इंडोनेशिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए यह भी खुलासा किया है कि Realme 7i स्मार्टफोन ऑरोरा ग्रीन और पोलर ब्लू कलर विकल्प में उपलब्ध होगा। इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में फोन का बैक पैनल देखने को मिला था। इस तस्वीर में फोन का होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन भी देखने को मिला था, जो कि इस महीने की शुरूआत में भारत में लॉन्च हुए Realme 7 के समान है।

एक पुरानी रिपोर्ट में यह दावा किया जा चुका है कि रियलमी 7आई में 6.5 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »