Realme 7 Pro में 64 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप होने का दावा, और भी स्पेसफिकेशन लीक

ज्ञात टिपस्टर का दावा है कि Realme 7 Pro में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट और सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में होल-पंच कटआउट होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 28 अगस्त 2020 10:23 IST
ख़ास बातें
  • Realme 7 Pro के साथ Realme 7 भी होगा 3 सितंबर को लॉन्च
  • Realme 7 Pro में Snapdragon 720G चिपसेट और 8 जीबी तक रैम होने का दावा
  • 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस आएगा रियलमी 7 प्रो

Realme 7 के साथ 3 सितंबर को कंपनी Realme 7 Pro को भी लॉन्च करेगी

Realme 7 सीरीज़ भारत में 3 सितंबर को लॉन्च होगी, लेकिन उससे पहले ही लीक के जरिए हमारे सामने Realme 7 Pro के स्पेसिफिकेशन आ गए हैं। एक ज्ञात टिपस्टर ने ट्विटर पर रियलमी 7 प्रो के मुख्य स्पेसिफिकेशन को साझा किया, जिसमें दावा किया गया कि फोन स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर पर करेगा और 4,500mAh की बैटरी के साथ आएगा। ब्रांड ने 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की उपस्थिति की भी पुष्टि की है और अब, ऐसा लगता है कि इसका केवल रियर डिज़ाइन और कीमत की जानकारी मिलना बाकी है।
 

Realme 7 Pro specifications (rumored)

ज्ञात टिपस्टर मुकुल शर्मा के ट्वीट के अनुसार, Realme 7 Pro में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में होल-पंच कटआउट होगा, जैसा कि लॉन्च इवेंट के लिए दिए गए आधिकारिक इनविटेशन में भी देखा गया है। दावा है कि फोन स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट पर काम करेगा और दो कॉन्फिगरेशन में आएगा, जिनमें 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट शामिल होंगे।

Realme 7 Pro को क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आने के लिए कहा गया है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल IMX682 सेंसर, एफ/2.3 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस 119-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FoV) के साथ, 2-मेगापिक्सल ब्लैक एंड व्हाइट पोर्ट्रेट सेंसर और 2-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर शामिल होंगे। रियलमी 7 प्रो में एफ/2.5 अपर्चर और 85-डिग्री FoV के साथ 32-मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर हो सकता है।

टिपस्टर का दावा है कि फोन को 4,500mAh की बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा और हम पहले से ही जानते हैं कि फोन 65 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। Realme 7 Pro को डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी मिलेंगे और इसका डाइमेंशन 160.9x74.3x8.7 एमएम और वज़न 182 ग्राम हो सकता है।
Advertisement

फिलहाल Realme 7 के स्पेसिफिकेशन रहस्य बने हुए हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि स्टैंडर्ड वेरिएंट 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा या नहीं। ब्रांड इन दोनों फोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी के साथ इन्हें 3 सितंबर को घोषित करेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.