Realme 7 Pro खरीदने का आज एक और मौका, जानें कीमत और ऑफर्स

Realme 7 Pro की कीमत भारत में 19,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इसके अलावा फोन का एक 8 जीबी रैम वेरिएंट भी मौजूद है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 28 सितंबर 2020 10:06 IST
ख़ास बातें
  • Realme 7 Pro की सेल Flipkart और Realme.com पर होगी आयोजित
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस है रियलमी 7 प्रो
  • फोन में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप

Realme 7 Pro में 4,500 एमएएच की बैटरी है

Realme 7 Pro स्मार्टफोन खरीदने का आज एक और मौका मिलने वाला है। यह सेल दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com वेबसाइट आयोजित की जाएगी। रियलमी 7 प्रो की प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस है, इसके अलावा फोन में होल-पंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर व 8 जीबी रैम दिया गया है। साथ ही फोन की एक और खासियत है, जो ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकती है वो है फोन में मौजूद 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट। फोन में आपको दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Realme 7 Pro price in India, sale details

रियलमी 7 प्रो की कीमत भारत में 19,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। Realme 7 Pro के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 21,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो आपको स्मार्टफोन मिरर ब्लू और मिरर व्हाइट कलर्स में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। जैसे कि हमने बताया फोन की सेल दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर शुरू होगी।

सेल ऑफर्स की बात करें, तो ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ईएमआई पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड और Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत की छूट व कैशबैक प्राप्त होगा। किश्तों पर खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसे 2,223 रुपये से शुरू होने वाली बिना ब्याज़ की किश्त पर भी खरीद सकते हैं।
 

Realme 7 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी 7 प्रो हैंडसेट एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। डिस्प्ले 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं।
Advertisement

Realme 7 Pro क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.8 लेंस के साथ। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, एक 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोमसेंसर और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में आपको एफ/ 2.5 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

रियलमी 7 प्रो में 128 जीबी तक UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement

Realme 7 Pro के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस/ नाविक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

रियलमी 7 प्रो में 4,500 एमएएच की बैटरी है। यह कंपनी की अपनी 65 वॉट सुपरडार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 160.9x74.3x8.7 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well built, pleasing design
  • Cameras do well in daylight
  • Stereo speakers sound good
  • Vivid AMOLED display
  • Very fast charging, good battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Only 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.