Realme 7 की सेल आज दोपहर 12 बजे, इस कीमत व ऑफर्स के साथ खरीदें

कीमत की बात करें, तो Realme 7 की शुरुआती कीमत भारत में 14,999 रुपये है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट का है। इसके अलावा, फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसे ग्राहक 16,999 रुपये में खरीद पाएंगे।

Realme 7 की सेल आज दोपहर 12 बजे, इस कीमत व ऑफर्स के साथ खरीदें

मिस्ट ब्लू और मिस्ट व्हाइट रंग में मिलेगा Realme 7

ख़ास बातें
  • Realme 7 क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है
  • रियलमी 7 फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए होंगे उपलब्ध
  • फोन मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस है
विज्ञापन
Realme 7 स्मार्टफोन की सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर शुरू होने जा रही है। यह स्मार्टफोन पिछले महीने लॉन्च किया गया था, जो कि 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है। प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रियलमी 7 स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 5000 एमएएच बैटरी और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन आपको खरीद के लिए दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। वहीं, इसमें होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन मौजूद है।
 

Realme 7 price in India, availability

रियलमी 7 स्मार्टफोन की सेल जैसे कि हमने बताया आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर शुरू होगी। कीमत की बात करें, तो Realme 7 की शुरुआती कीमत भारत में 14,999 रुपये है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट का है। इसके अलावा, फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसे ग्राहक 16,999 रुपये में खरीद पाएंगे। कलर ऑप्शन की बात करें, तो रियलमी 7 फोन मिस्ट ब्लू और मिस्ट व्हाइट रंग में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

सेल ऑफर्स की बात करें, तो फ्लिपकार्ट पर Realme 7 की खरीद करते समय यदि आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं तो आपको 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। वहीं बिग Big Billion Days Sale 2020 के दौरान चुनिंदा फैशन की खरीद पर 10 प्रतिशत की छूट प्राप्त होगी। इसके अलावा फोन को 1,667 प्रति माह से शुरू होने वाली बिना ब्याज़ की किश्त पर भी खरीदा जा सकता है। Realme.com पर फोन को MobiKwik के ज़रिए खरीदने पर 500 रुपये का MobiKwik सुपरकैश मिलेगा।
 

Realme 7 specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी 7 भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी तक रैम मौज़ूद हैं।

यह स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप वाला है। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम शूटर व 2 मेगापिक्सल का एक और सेंसर है। सेल्फी के लिए Realme 7 हैंडसेट 16 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आता है।

Realme 7 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। इसमें भी माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, यह 30 वॉट डार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 162.3x75.4x9.4 मिलीमीटर है और वज़न 196.5 ग्राम।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good performance
  • Sturdy and well built
  • Excellent battery life
  • 90Hz display
  • Decent main camera
  • कमियां
  • Heavy and thick
  • Video quality could be better
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी95
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  3. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  10. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »