Realme 6i की सेल आज एक बार फिर से, कीमत 12,999 रुपये से शुरू

Realme 6i के रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट हैं- 4 जीबी + 64 जीबी और 6 जीबी + 64 जीबी। Realme 6i के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है, जबकि ग्राहक 6 जीबी रैम वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीद पाएंगे।

Realme 6i की सेल आज एक बार फिर से, कीमत 12,999 रुपये से शुरू

Realme 6i में मौजूद है 6.5 इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी होल-पंच डिस्प्ले

ख़ास बातें
  • आज रात 8 बजे शुरू होगी Realme 6i की सेल
  • रियलमी 6आई मीडियाटेक हीलियो जी90टी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से है लैस
  • रियलमी 6आई की बैटरी 4,300 एमएएच की
विज्ञापन
Realme 6i की सेल आज एक बार फिर आयोजित की जा रही है, जो कि आज रात 8 बजे Flipkart और Realme की वेबसाइट शुरू होगी। कंपनी का यह किफायती स्मार्टफोन पिछले महीने जुलाई में लॉन्च किया गया था, और तब से लेकर अब-तक यह स्मार्टफोन फ्लैश सेल के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। किफायती स्मार्टफोन होते हुए भी रियलमी 6आई के स्पेसिफिकेशन काफी प्रभावित करने वाले हैं, जैसे कि इस स्मार्टफोन में आपको क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा यह फोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। कलर ऑप्शन में भी आपको दो विकल्प मिलेंगे।
 

Realme 6i price in India

रियलमी 6आई के रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट हैं- 4 जीबी + 64 जीबी और 6 जीबी + 64 जीबी। Realme 6i के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है, जबकि ग्राहक 6 जीबी रैम वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीद पाएंगे। कलर ऑप्शन की बात करें, तो रियलमी 6आई हैंडसेट एक्लिप्स ब्लैक और लूनर व्हाइट रंग में बिकेगा। फोन की सेल आज रात 8 बजे Flipkart और Realme की वेबसाइट पर शुरू होगी।

ऑफर्स की बात करें, तो आपको फ्लिपकार्ट पर CITI और ICICI बैंक कार्डधारकों को 10 प्रतिशत का इस्टेंट डिस्काउंट ऑफर प्राप्त होगा। वहीं फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का असीमित कैशबैक और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ भी 5 प्रतिशत की छूट प्राप्त होगी। इसके साथ ही 1,445 रुपये प्रति महीने के साथ आपको नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी उपलब्ध होगा।
 
 

Realme 6i specifications

डुअल-सिम रियलमी 6आई एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एलसीडी होल-पंच डिस्प्ले है, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ। फोन में 2.05 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो जी90टी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी तक रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना भी संभव है। इस फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Realme 6i चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। Realme के इस फोन में आगे की तरफ एक मात्र 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फ्रंट कैमरा पोर्ट्रेट मोड, टाइम लैप्स, पनोरमिंक व्यू, एआई ब्यूटी, एचडीआर, फेस रिकग्निशन, फिल्टर और बोकेह इफेक्ट कंट्रोल के साथ आता है।

स्मार्टफोन की बैटरी 4,300 एमएएच की है। यह 20 वॉट फ्लैश चार्ज को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, एनएफसी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। Realme 6i का डाइमेंशन 162.1x74.8x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 191 ग्राम।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  3. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  5. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  7. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  8. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  9. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  10. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »