Realme के 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन की पहली झलक मिलेगी 8 अगस्त को

Realme के 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन में होंगे चार रियर कैमरे। इसमें सैमसंग के नए सेंसर का हो सकता है इस्तेमाल।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 2 अगस्त 2019 15:07 IST
ख़ास बातें
  • Samsung का नया 64-megapixel ISOCELL GW1 सेंसर हो सकता है इस फोन में
  • रियलमी का 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन सबसे पहले भारत में होगा लॉन्च
  • 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन की बॉडी का डिज़ाइन अभी भी रहस्य है
हमें पहले से पता है कि Realme एक फ्लैगशिप कैमरा फोन पर काम कर रही है। इसमें 64 मेगापिक्सल का सेंसर होने का दावा किया गया है। ऐसा लगता है कि इंतज़ार की घड़ी अब खत्म होने वाली है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह भारत में 64 मेगापिक्सल क्वाड कैमरा स्मार्टफोन टेक की झलक अगले हफ्ते देगी। इवेंट 8 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित होगा। कंपनी ने इसे "कैमरा इनोवेशन" इवेंट का नाम दिया है। 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन कंपनी का पहला चार रियर कैमरे वाला फोन भी होगा। देखा जाए तो पहली बार रियलमी डुअल कैमरा सेटअप से आगे बढ़ेगी। हमें पहले से पता है कि रियलमी का 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन सबसे पहले भारतीय मार्केट में ही लॉन्च होगा।

हमें अभी Realme 64-Megapixel Smartphone के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं मिली है। रियलमी द्वारा भेजे गए टीज़र इमेज पर गौर करें तो इसमें चार लेंस नज़र आ रहे हैं और यहां पर “64MP” लिखा है। इस फोन के नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। यह फोन कंपनी की मौज़ूदा एक्स सीरीज़ का हिस्सा होगा या कंपनी नई सीरीज़ से पर्दा उठाएगी। ये सारे सवाल अभी भी बने हुए हैं।

बीते महीने ही कंपनी ने वीबो पर एक टीज़र इमेज जारी किया था जिसमें सिर्फ कैमरा सेक्शन को दिखाया गया था। रियलमी इंडिया के इनवाइट में भी इसी सेक्शन को दिखाया गया है। इसलिए 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन की बॉडी का डिज़ाइन अभी भी रहस्य है। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव शेठ ने पहले ही बताया था कि भारत इस स्मार्टफोन को पाने वाला पहला देश होगा। संभवतः यह Samsung के नए 64-megapixel ISOCELL GW1 सेंसर के साथ आने वाला दुनिया का पहला फोन होगा।

नया सेंसर कई अनोखे फीचर के साथ आता है। रियलमी इंडिया के सीईओ ने पहले ही 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले रियलमी के प्रोटोटाइप फोन से ली गई कुछ तस्वीरें साझा की थीं।

फिलहाल, हमें कोई आइडिया नहीं है कि रियलमी फोन में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के अलावा कौन-कौन से सेंसर इस्तेमाल होंगे। संभव है कि टेलीफोटो लेस, अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और टीओएफ कैमरे को इस्तेमाल किया जाए। फोन के बाकी स्पेसिफिकेशन भी अभी रहस्य ही हैं। उम्मीद है कि 8 अगस्त को होने वाले कंपनी के इस इवेंट में रियलमी के इस फोन से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल जाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme Quad camera, Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  4. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  5. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  5. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
  6. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगी 2K रिजॉल्यूशन वाली टचस्क्रीन, अगले सप्ताह लॉन्च
  7. 600W साउंड और Dolby Atmos सपोर्ट, boAt ने लॉन्च किए 3 नए Soundbar मॉडल्स; कीमत ₹13 हजार से शुरू
  8. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 365GB डेटा, 13 OTT फ्री, 200 रुपये से शुरू नए प्लान
  9. Google TV Freeplay दे रहा 10 हजार मूवी, टीवी शो बिल्कुल फ्री! इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
  10. 50MP कैमरा वाला Vivo X300 FE नए स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.