Realme स्मार्टफोन महंगे होने की सिलसिला ज़ारी, अब Realme 5i और Realme 6 की बारी

Realme 5i और Realme 6 की कीमत को 1,000 रुपये बढ़ा दिया गया है। पिछले हफ्ते, Realme Narzo 10A और Realme C3 के दाम भी बढ़ाए गए थे।

Realme स्मार्टफोन महंगे होने की सिलसिला ज़ारी, अब Realme 5i और Realme 6 की बारी

Realme 6 की अब भारत में शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Realme 5i की कीमत अब 9,999 रुपये से होती है शुरू
  • Realme 6 के सभी वेरिएंट की कीमतों में भी हुई 1,000 रुपये की बढ़ोतरी
  • दोनों स्मार्टफोन की नई कीमत Realme India की वेबसाइट पर की गई अपडेट
विज्ञापन
Realme 5i और Realme 6 की कीमतों में एक बार फिर वृद्धि हुई है। देश में स्मार्टफोन पर जीएसटी दर में वृद्धि के कारण इन स्मार्टफोन की कीमत हाल ही में बढ़ाई गई थी। रियलमी 5आई और रियलमी 6 की कीमतों को अप्रैल की बढ़ोतरी के मुकाबले 1,000 रुपये और बढ़ा दिया गया है। नई कीमतों को रियलमी वेबसाइट पर अपडेट किया गया है। याद दिला दें, Realme 5i को जनवरी में भारत में 8,999 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया था। जबकि Realme 6 को 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मार्च 2020 में पेश किया गया था।
 

Realme 5i, Realme 6 price in India

रियलमी 5आई और रियलमी 6 में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। Realme 5i का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत अब 9,999 रुपये से बढ़ाकर 10,999 रुपये हो गई है और यह कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। मार्च में लॉन्च हुए Realme 5i का 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अभी भी 11,999 रुपये में लिस्टेड है।


Relame 6 के बेस वेरिएंट की कीमत पहले 13,999 रुपये (4 जीबी रैम + 64 स्टोरेज के लिए) थी, जो अब बढ़ कर 14,999 रुपये हो गई है। इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत अब 16,999 रुपये है, जबकि 8 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट अब 17,999 में बेचा जाएगा। इन दोनों में भी 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
 

अन्य रियलमी फोन की कीमतों में बढ़ोतरी

अभी पिछले हफ्ते, Realme Narzo 10A और Realme C3 के दाम भी बढ़ाए गए थे। रियलमी नार्ज़ो 10ए का बेस वेरिएंट अब 8,999 में बेचा जा रहा है, जो लॉन्च कीमत से 500 रुपये ज्यादा है। हाल ही में लॉन्च किया गया 4 जीबी रैम + 64 जीबी वेरिएंट को अभी भी पुरानी कीमत में बेचा जा रहा है। दूसरी ओर, रियलमी सी3, के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब दोनों मॉडल क्रमश: 8,999 रुपये और 9,999 रुपये में बेचे जा रहे हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
  2. iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग
  4. देश में तेजी से फैल रहा H1N1 वायरस, डॉक्टरों की सलाह-भीड़ में पहनें फेस मास्क, ऑनलाइन ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन
  5. AI वीडियो बनाने का तरीका बदलेगा नया Wan 3.0 मॉडल! PDF-PPT से लेकर ऑडियो तक, एक साथ करेगा कई काम
  6. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  7. AI खा रहा एंट्री लेवल जॉब, कॉलेज से निकल पहली जॉब ढूंढ रहे युवाओं के लिए बढ़ेगी मुश्किल!
  8. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »