Realme C3 और Realme Narzo 10A को खरीदना हुआ महंगा, कीमतें बढ़ी

Realme Narzo 10A का 3 जीबी रैम वेरिएंट के लिए अब ग्राहकों को 8,999 रुपये चुकाने होंगे। यह इसकी लॉन्च कीमत से 500 रुपये ज्यादा है। Realme C3 का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल अब 8,999 रुपये में बेचा जाएगा।

Realme C3 और Realme Narzo 10A को खरीदना हुआ महंगा, कीमतें बढ़ी

Realme Narzo 10A की भारत में कीमत अब 8,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Realme C3 की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई
  • 500 रुपये महंगा हुआ Realme Narzo 10A स्मार्टफोन
  • लॉन्च के बाद से रियलमी सी3 की कीमत में यह तीसरी बढ़ोतरी
विज्ञापन
Realme C3 और Realme Narzo 10A की कीमतें भारत में बढ़ गई हैं। नई कीमतें कंपनी की वेबसाइट पर दिखाई दे रही हैं और लॉन्च के बाद से Realme Narzo 10A के लिए यह पहली वृद्धि है। अप्रैल में सभी फोन की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई थी, क्योंकि सरकार ने स्मार्टफोन के लिए जीएसटी दर में बढ़ोतरी की थी। रियलमी सी3 की कीमत में पहली बार बढ़ोतरी अप्रैल 2020 में की गई थी और इसके बाद दूसरी बढ़ोतरी पिछले महीने देखने को मिली। अब, Realme C3 के फरवरी में लॉन्च होने के बाद से इसकी कीमत को तीसरी बार बढ़ाया गया है।
 

Realme Narzo 10A, Realme C3 price in India

रियलमी नार्ज़ो 10ए का 3 जीबी रैम वेरिएंट के लिए अब ग्राहकों को 8,999 रुपये चुकाने होंगे। यह इसकी लॉन्च कीमत से 500 रुपये ज्यादा है। फोन को पिछले महीने 3 जीबी + 32 जीबी कॉन्फिगरेशन के साथ लॉन्च किया गया था, लेकिन कुछ दिनों पहले ही इसका एक नया 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी पेश किया गया। इस वेरिएंट की कीमत अभी भी 9,999 रुपये है। इसमें किसी प्रकार का बदलाव देखने को नहीं मिला है। बेस वेरिएंट की बढ़ी हुई कीमत फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट पर अपडेट कर दी गई है। Realme Narzo 10A दो रंगों में आता है, पहला सो ब्लू और दूसरा सो व्हाइट। फोन की अगली सेल 26 जून को दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

Realme C3 का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल अब 8,999 रुपये और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल अब 9,999 रुपये कीमत में बेचा जाएगा। यह पिछले संशोधन के बाद से 1,000 रुपये की बढ़ोतरी है। फोन को फरवरी में 6,999 रुपये कीमत में लॉन्च किया गया था। जिसके बाद इसकी कीमत में पहली बढ़ोतरी 500 रुपये की हुई और दूसरी बढ़ोतरी भी 500 रुपये की हुई। इस तरह तीन बढ़ोतरी मिला कर लॉन्च कीमत से अब तक यह फोन 2,000 रुपये महंगा हो चुका है। नई कीमतें Flipkart और Realme.com पर दिखाई दे रही हैं। Realme C3 ब्लजिंग रेड और फ्रोजन ब्लू रंग विकल्पों में उपलब्ध है।

Realme Narzo 10A specifications, features

डुअल-सिम रियलमी नार्ज़ो 10ए भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 89.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस होगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर है। जुगलबंदी के लिए 3 जीबी और 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

इस फोन को तीन रियर कैमरों के साथ लॉन्च किया गया है। इस सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है और तीसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फोन का कैमरा एचडीआर, नाइटस्केप, क्रोमा बूस्ट, स्लो मो, पीडीएएफ, पोर्ट्रेट मोड और कई अन्य कैमरा फीचर्स से लैस है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एचडीआर, एआई ब्यूटीफिकेशन, पनोरमा व्यू और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स से लैस है।


Realme Narzo 10A की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैगनेटोमीटर और फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

रियलमी नार्ज़ो 10ए की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 164.4x75x8.95 मिलीमीटर है और वज़न 195 ग्राम।

Realme C3 specifications

डुअल-सिम रियलमी सी3 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 89.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस होगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

Realme C3 डुअल कैमरा स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.4 है। एचडीआर, नाइटस्केप, क्रोमा बूस्ट, स्लो मो, पीडीएएफ, पोर्ट्रेट मोड और कई अन्य कैमरा फीचर्स दिए गए हैं। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एचडीआर, एआई ब्यूटीफिकेशन, पनोरमा व्यू और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स से लैस है।


रियलमी सी3 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। इसके बारे में 43.9 घंटे तक के टॉक टाइम और 727.7 घंटे के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा है। फोन का डाइमेंशन 164.4x75x8.95 मिलीमीटर और वज़न 195 ग्राम है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, यूएसबी ओटीजी, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5 और जीपीएस शामिल हैं।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Superb battery life
  • Very good performance
  • Great value for money
  • कमियां
  • Spammy notifications and bloatware
  • Poor low-light camera performance
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी70
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good performance
  • Excellent battery life
  • Clean UI
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Lacks fast charging
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी70
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600 Pro में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, 4 कलर्स के ऑप्शन
  2. Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! ₹799 प्लान हुआ बंद, ₹859 पैक की कीमत बढ़ी
  3. Redmi का बजट टैबलेट लॉन्च: 7600mAh बैटरी, Dolby Atmos साउंड और 9.7 इंच 2K डिस्प्ले
  4. सिंगल चार्ज में 44 घंटे चलने वाले Redmi Buds 8 लॉन्च, 50dB ANC के साथ गजब हैं फीचर्स
  5. 15 साल बाद Tim Cook छोड़ेंगे Apple का CEO पद, अब ये शख्स संभालेगा जिम्मेदारी
  6. स्मार्टवॉच के अंदर ईयरबड्स! Huawei ने लॉन्च किया अपना नया इनोवेशन Watch Buds 2, जानें कीमत
  7. 13 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi A7 भारत में Redmi A7 Pro के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. लॉन्च सही, लेकिन सैटेलाइट पहुंचा कहीं और! जानें क्या हुआ Blue Origin के मिशन में
  9. 7000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Poco M7 Plus 5G लॉन्च, जानें कीमत
  10. HUAWEI Watch Fit 5, Watch Fit 5 Pro लॉन्च, 10 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »