Realme 6 Pro और Realme 6 लॉन्च हुए भारत में, चार रियर कैमरे और 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले से हैं लैस

Realme 6 और Realme 6 Pro की भारत में कीमत क्रमश: 12,999 रुपये और 16,999 रुपये से शुरू होती है। रियलमी 6 और रियलमी 6 प्रो में अधिकतम 8 जीबी रैम शामिल है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 मार्च 2020 11:54 IST
ख़ास बातें
  • Realme 6 Pro में डुअल सेल्फी कैमरा और ISRO NavIC सपोर्ट दिया गया है
  • Realme 6 में सिंगल सेल्फी कैमरा आता है
  • रियलमी 6 और रियलमी 6 प्रो में एंड्रॉयड 10 पर आधारित रियलमी यूआई आता है

Realme 6 की भारत में कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है

Realme 6 और Realme 6 Pro भारत में लॉन्च किया गया है। दोनों नए मॉडल होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आते हैं। जहां एक ओर रियलमी 6 प्रो डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं, कंपनी ने रियलमी 6 में सिंगल सेल्फी कैमरा ही दिया है। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित कंपनी की कस्टम स्किन Realme UI के साथ आते हैं। रियलमी 6 प्रो देश का पहला स्मार्टफोन है, जो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा विकसित भारतीय नक्षत्र (NavIC) नेविगेशन के सपोर्ट के साथ आता समर्थन करता है।
 

Realme 6, Realme 6 Pro price in india, launch offers

रियलमी 6 की भारत में कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है। यह कीमत इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की है। फोन का एक 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। Realme 6 का हाई-एंड 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प भारत में 15,999 रुपये कीमत में लॉन्च हुआ है। इसके अलावा Realme 6 फोन को कोमेट ब्लू और कोमेट व्हाइट रंग के विकल्पों में बेचा जाएगा। रियलमी 6 देश में 11 मार्च दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए पेश होगा।
Advertisement

रियलमी 6 प्रो की भारत में कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें ग्राहकों को फोन का बेस वेरिएंट मिलेगा। इस वेरिएंट में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं, इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत क्रमश: 17,999 रुपये और 18,999 रुपये है। Realme 6 Pro को कंपनी ने लाइटनिंग ब्लू और लाइटनिंग ऑरेंज रंग के विकल्पों के साथ पेश किया है। रियलमी 6 प्रो 13 मार्च दोपहर 12 बजे से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। दोनों फोन की बिक्री Flipkart, Realme.com वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए होगी।

लॉन्च ऑफर की बात करें तो रियलमी 6 प्रो खरीदने के इच्छुक ग्राहकों को एक्सिस बैंक के कार्ड के जरिए 1,000 रुपये की छूट मिलेगी। यह छूट केवल उन ग्राहकों को मिलेगी, जो फोन को फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदेंगे।
Advertisement
 

Realme 6 Pro specifications, features

डुअल-सिम Realme 6 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.6 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले है। यह 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90.6 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 618 जीपीयू और 8 जीबी तक रैम हैं।

रियलमी 6 प्रो चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। कैमरा सेटअप 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड एंगल शूटर, 12 मेगापिक्सल के टेलीफोटो कैमरे और 2 मेगापिक्सल के मैक्रो कैमरे के साथ आता है। कैमरा सेटअप 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसमें 20x हाइब्रिड ज़ूम है।
Advertisement

Realme 6 Pro में डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरा सेटअप है। यहां 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 प्राइमरी सेंसर है। अपर्चर एफ/ 2.0 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है जो अल्ट्रा-वाइड एंगल से लैस है।

रियलमी 6 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, नाविक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन में सुपर लिनियर स्पीकर है। Realme ने अपने इस फोन में 4,300 एमएएच की बैटरी है। यह 30 वॉट VOOC Flash Charge 4.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 163.8x75.8x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 202 ग्राम।
Advertisement
 

Realme 6 specifications, features

रियलमी 6 प्रो की तरह डुअल-सिम रियलमी 6 भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित रियलमी यूआई पर चलता है। हालांकि, दोनों फोन के बीच काफी अंतर हैं। Realme 6 में आपको 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले मिलेगा, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ। फोन में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है।

स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। रियलमी 6 चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का कैमरा पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है।
Advertisement

Realme के इस फोन में आगे की तरफ एक मात्र 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन पोर्ट्रेट मोड, टाइमलैप्स, पैनोरमिक व्यू, एआई ब्यूटी और बोकेह इफेक्ट को सपोर्ट करता है।

Realme 6 में UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज है। विकल्प दो हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4,300 एमएएच की है और यह 30 वॉट फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 162.1x74.8x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 191 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Impressive performance
  • Very good battery life
  • Clean UI
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Striking design
  • Decent selfie cameras
  • Good all-round performance
  • Solid battery life and quick charging
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Somewhat bulky
  • Cameras could do better in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  2. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  3. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  4. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.