Realme 5s इस दिन होगा भारत में लॉन्च, चार रियर कैमरे और 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है इसमें

Realme 5s Launch Date in India: रियलमी ने Flipkart पर एक टीज़र पेज़ को शेयर किया है। टीज़र पेज़ से रियलमी 5एस लॉन्च डेट की जानकारी मिली है। जानें आगामी Realme फोन के बारे में।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 13 नवंबर 2019 12:50 IST
ख़ास बातें
  • Realme 5s के साथ Realme X2 Pro भी होगा लॉन्च
  • रियलमी 5एस के बैक पैनल पर हैं चार रियर कैमरे
  • Realme 5s के पिछले हिस्से में है 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर

Realme 5s Launch Date in India: रियलमी 5एस लॉन्च डेट की मिली जानकारी

Realme 5s Launch Date in India: रियलमी ने हाल ही में अपने आगामी बजट फोन रियलमी 5एस से संबंधित टीजर को Flipkart पर जारी किया है। जैसा कि नाम से संकेत मिलता है कि रियलमी 5एस कुछ इंटरनल अपग्रेड के साथ कंपनी के Realme 5 का मिड-साइकल अपग्रेड होगा। अब Realme ने फ्लिपकार्ट पर एक टीज़र पेज़ को शेयर किया है, टीज़र पेज़ से इस बात की पुष्टि होती है कि रियलमी 5एस (Realme 5s) स्मार्टफोन भारत में 20 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा।

रियलमी 5एस के साथ कंपनी Realme X2 Pro स्मार्टफोन को भी लॉन्च करेगी। टीज़र से रियलमी 5एस के फर्स्ट लुक की भी झलक मिली है, फोन के बैक पैनल पर डायमंड जैसा पैटर्न है, इतना ही नहीं फोन के बैक पैनल पर चार रियर कैमरे मिलेंगे। फ्लिपकार्ट (Flipkart) वेबसाइट और ऐप पर Realme 5s के टीज़र से इस बात का पता चला है कि रियलमी 5एस भारत में 20 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

इसी दिन कंपनी के फ्लैगशिप फोन रियलमी एक्स2 प्रो को भी लॉन्च किया जाना है। टीज़र पेज़ पर ऊपर की तरफ दाहिनी ओर “Flipkart Unique” की ब्रांडिंग नज़र आ ररही है जो इस बात का संकेत दे रही है कि रियलमी 5एस एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। आगामी Realme 5s के पिछले हिस्से में क्वाड-रियर कैमरा मॉड्यूल है और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर भी दिया गया है।

फ्लिपकार्ट पर टीज़र पेज़ से फोन के इंटरनल स्पेसिफिकेशन के बारे में अधिक जानकारी तो सामने नहीं आई है। RMX1925 मॉडल नंबर के साथ एक Realme स्मार्टफोन को भारत और थाइलैंड में सर्टिफाई किया गया है। रियलमी 5एस को थाइलैंड में नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशन्स कमिशन का सर्टिफिकेशन मिला है और भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड्स का सर्टिफिकेशन का मिला है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.