Realme 5i की पहली सेल आज, इन ऑफर्स के साथ होगा उपलब्ध

Realme 5i चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 जनवरी 2020 11:35 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी 5आई एंड्रॉयड पाई पर आाधारित ColorOS 6.0.1 पर चलेगा
  • Realme 5i में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम हैं
  • 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है रियलमी 5आई में

Realme 5i की बैटरी 5,000 एमएएच की है

Realme 5i की पहली सेल भारत में आज आयोजित होगी। Realme के इस स्मार्टफोन को बीते हफ्ते ही भारतीय मार्केट में उतारा गया था। यह Realme 5 का कमज़ोर वेरिएंट है। इच्छुक ग्राहक इस फोन को ई-कॉमर्स साइट Flipkart और रियलमी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद पाएंगे। चीनी कंपनी ने पहली सेल के लिए कुछ ऑफर्स का भी ऐलान किया है। यह स्मार्टफोन मार्केट में Redmi Note 8 और Samsung Galaxy M20 जैसे लोकप्रिय फोन को चुनौती देगा। रियलमी 5आई चार रियर कैमरे कैमरे और 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।
 

Realme 5i price in India, sale offers

रियलमी 5आई को 8,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसका एक मात्र वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। स्मार्टफोन एक्वा ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन रंग में आता है। Realme 5i की सेल 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Realme.com पर शुरू होगी।
Advertisement

रियलमी 5आई खरीदने वाले ग्राहकों को जियो की ओर से 7,550 रुपये का फायदा मिलेगा। कैशिफाई की ओर से ग्राहकों को अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जाएगा।


याद रहे कि रियलमी 5आई को सबसे पहले वियतनाम में लॉन्च किया गया था। इस फोन के दो वेरिएंट मार्केट में उतारे गए थे-  3 जीब रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज।
 

Realme 5i specifications, features

डुअल-सिम रियलमी 5आई एंड्रॉयड पाई पर आाधारित ColorOS 6.0.1 पर चलेगा। इसमें 6.52 इंच का एचडी+ (720 x 1600 पिक्सल) इन-सेल डिस्प्ले है, वो भी वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। डिस्प्ले पैनल पर 2.5डी कर्व्ड कॉर्निग गोरिल्ला गलास 3 की प्रोटेक्शन है। Realme के नए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम हैं।

Realme 5i चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

रियलमी 5आई की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी और जीपीएस शामिल हैं। कंपास, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं। Realme के इस फोन का डाइमेंशन 164.4 x 75 x 9.3 मिलीमीटर है और वज़न 195 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Very good battery life
  • Good daylight camera performance
  • Dedicated microSD card slot
  • Bad
  • No fast charging
  • Below average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.