Realme 5 Pro में कितना दम? पहली नज़र में...

Realme 5 Pro First Impressions in Hindi: हमने रियलमी 5 प्रो के साथ कुछ समय बिताया है तो आइए आपको इसके बारे में जानकारी मुहैया कराते हैं...

विज्ञापन
जमशेद अवारी, अपडेटेड: 21 अगस्त 2019 17:52 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी 5 प्रो की कीमत भारत में 13,999 रुपये से शुरू होगी
  • Realme 5 Pro की बिक्री होगी फ्लिपकार्ट पर
  • स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट से लैस है रियलमी 5 प्रो

Realme 5 Pro में कितना दम? पहली नज़र में...

Oppo के सब-ब्रांड रियलमी ने Realme 5 और Realme 5 Pro स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो दोनों ही हैंडसेट चार रियर कैमरे से लैस हैं जो ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे। रियलमी ब्रांड के दोनों ही फोन इस प्राइस सेगमेंट में आने वाले अपने प्रतिद्धंदी Xiaomi हैंडसेट से मुकाबले करेंगे। हमने रियलमी 5 प्रो के साथ कुछ समय बिताया है तो आइए आपको इसके बारे में जानकारी मुहैया कराते हैं...

आश्चर्यजनक बात है कि Realme 5 Pro स्मार्टफोन रियलमी 5 की तुलना में थोड़ा छोटा है, लेकिन यह हमारे लिए कोई समस्या नहीं है क्योंकि इसे संभालना आसान है। रियलमी 5 प्रो को एक हाथ से इस्तेमाल करना मुश्किल नहीं है। भले ही यह ग्लॉसी लगता है लेकिन हाथ में पकड़ने पर यह बिल्कुल भी फिसलता नहीं है। फोन का वज़न 184 ग्राम है जिसे आसानी से मैनेज किया जा सकता है।  
Advertisement


Realme 5 Pro के पिछले हिस्से पर एब्सट्रैक्ट एंगुलर लाइन देखने को मिलती हैं। बैक पैनल की फिनिश की बात करें तो कुल मिलाकर आपको स्मूथ टेक्स्चर मिलेगा। हमारे पास रियलमी 5 प्रो का क्रिस्टल ग्रीन यूनिट है जिसके ऊपरी हिस्से में एमराल्ड ग्रीन और निचले हिस्से में सफायर ब्लू रंग का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा एक स्पार्कलिंग ब्लू कलर वेरिएंट भी है जिसमें समान पैटर्न का इस्तेमाल हुआ है लेकिन इसके ऊपरी हिस्से में पर्पल और निचले हिस्से में लाइट ब्लू कलर है।
Advertisement

रियलमी 5 प्रो की फिनिश काफी प्रभावशाली है। अब अगर इसकी कीमत की बात करें तो रियलमी 5 प्रो की कीमत भारत में 13,999 रुपये से शुरू होगी। यह दाम 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 14,999 रुपये है। स्मार्टफोन का सबसे पावरफुल वेरिएंट 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसे 16,999 रुपये में बेचा जाएगा।
 

यूनिट पर पहले से प्री-अप्लाई हुए एडहेसिव स्क्रीन गार्ड कई ग्राहकों को यह पसंद आ सकता है। फोन के निचले हिस्से में थोड़ा बॉर्डर मिलेगा लेकिन  स्क्रीन के ऊपरी हिस्से और किनारों में बॉर्डर ज्यादा नहीं है। 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा को वाटरड्रॉप नॉच में जगह मिली है।
Advertisement

रियलमी ने बताया कि सिक्योरिटी के लिए फोन के फ्रंट पैनल पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। रियलमी 5 प्रो में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन के साथ कुछ समय बिताने पर हमने पाया कि स्क्रीन विविड और ब्राइट है। टेक्स्ट और आइकन क्रिस्प लगते हैं और कलर्स भी गहरे थे। कुल मिलाकर हमने जो देखा हमें पसंद आया, लेकिन रिव्यू के लिए हमें फोन के साथ अधिक समय बिताना होगा।
Advertisement

हमने फोन में यूआई आइकन, टेक्स्ट, स्पेसिंग और जनरल डिज़ाइन को नोटिस किया। नोटिफिकेशन शेड में इंटीग्रेटेड क्विक नोटिफिकेशन, सेटिंग्स ऐप और टॉस्क स्विचर सभी स्लिक लगे। फोन में 10 से अधिक फर्स्ट एंड थार्ड पार्टी ऐप्स भी दिखाई दिए। रियलमी 5 प्रो में दाहिनी ओर पावर बटन और बायीं ओर वॉल्यूम बटन मिलेगा।

फोन में निचले हिस्से पर 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और सिंगल स्पीकर मिलेगा। फोन के ऊपरी हिस्से में सेकेंडरी माइक्रोफोन के अलावा कुछ भी नहीं है। सिम-ट्रे फोन के बायीं ओर हैं और इसमें दो नैनो-सिम और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग-अलग स्लॉट हैं। सिल्वर-रिंग में फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है।
Advertisement

अब बात रियलमी 5 प्रो के कैमरा सेटअप की। रियलमी 5 प्रो में चार रियर कैमरे हैं। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें 119 डिग्री वाइड-एंगल लेंस भी है। क्वाड कैमरा सेटअप में एक्सट्रीम क्लोज-अप के लिए 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और पोर्टेट शॉट्स के लिए 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है।

इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन भी इस फोन का हिस्सा है। एलईडी फ्लैश को कैमरा मॉड्यूल के बाहर जगह मिली है। इस कीमत में फोन में टेलीफोटो लेंस नहीं दिया गया है यह बात समझ में आती है।

रियलमी 5 प्रो में क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट है। रियलमी ने कहा कि स्टोरेज चिप के लिए यूएफएस 2.1 स्टैंडर्ड का इस्तेमाल हुआ है। रियलमी 5 प्रो में 4035 एमएएच की बैटरी है जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग टेक को सपोर्ट करती है। रिटेल बॉक्स में 20 वॉट का चार्जर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ 5.0 मिलेगा। हम रिव्यू में आपको कैमरा, सॉफ्टवेयर, परफॉर्मेंस, डिस्प्ले क्वालिटी, बैटरी लाइफ समेत अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराएंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good, easy to handle
  • Strong overall performance
  • Impressive photo quality in daylight
  • Very fast charging
  • Bad
  • Average battery life
  • Camera app UI needs improvement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4035 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  2. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  8. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  9. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  10. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.