Realme 5 की अगली सेल Flipkart पर आज रात 8 बजे, जानें ऑफर्स

Realme 5 Sale: रियलमी 5 की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू हुई और अब हैंडसेट की अगली सेल आज रात 8 बजे होगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 27 अगस्त 2019 14:15 IST
ख़ास बातें
  • Realme 5 की बिक्री होगी Flipkart पर
  • रियलमी 5 का दाम 9,999 रुपये से शुरू
  • रियलमी 5 में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है

Realme 5 Sale: रियलमी 5 की अगली सेल Flipkart पर आज रात 8 बजे

Realme 5 Sale: रियलमी 5 को पहली सेल में ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। रियलमी के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके बताया गया है कि पहली सेल में रियलमी 5 के 1,20,000 से ज्यादा यूनिट बिक गए हैं। पहली सेल में बढ़िया रिस्पॉन्स मिलने के बाद अब रियलमी 5 की अगली सेल आज रात 8 बजे होगी। पिछले हफ्ते रियलमी ने Realme 5 Pro के साथ रियलमी 5 को भी भारत में लॉन्च किया था। रियलमी 5 सेल ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Realme.com पर होगी। रियलमी 5 की अहम खासियतों की बात करें तो यह हैंडसेट चार रियर कैमरों के साथ उतारा गया है। रियलमी 5 स्मार्टफोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

जैसा कि हमने आपको बताया रियलमी के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके जानकारी दी है कि पहली सेल में रियलमी 5 के 1,20,000 से ज्यादा यूनिट बिक गए हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि रियलमी 5 प्रो की पहली सेल 4 सितंबर को आयोजित होगी। अगर आप भी रियलमी 5 खरीदने के इच्छुक हैं तो आइए आपको सेल ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

Realme 5 Sale आज रात 8 बजे Flipkart पर

Advertisement
Photo Credit: Flipkart

Realme 5 price in India, सेल का समय, लॉन्च ऑफर्स

रियलमी 5 को पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया है। रियलमी 5 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में रियलमी 5 का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 11,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें- Realme 5 और Redmi Note 7S में कौन बेहतर?



जैसा कि हमने आपको बताया हैंडसेट की बिक्री दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी डॉट कॉम पर शुरू होगी। रियलमी 5 को क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल पर्पल रंग में बेचा जाएगा। लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो 99 रुपये में कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन प्ला, बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
Advertisement

रियलमी डॉट कॉम पर Jio सब्सक्राइबर्स को 7,000 रुपये तक का फायदा होगा। Paytm UPI से भुगतान करने पर 2,000 रुपये कैशबैक भी मिलेगा और MobiKwik से भुगतान पर 10 प्रतिशत सुपरकैश (1,500 रुपये तक) मिलेगा।
Advertisement
 

Realme 5 specifications

डुअल-सिम रियलमी 5 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ की प्रोटेक्शन है। रियलमी 5 में नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी और 4 जीबी।

रियलमी 5 प्रो चार रियर कैमरे वाला हैंडसेट है। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह एफ/ 1.8 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ आता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर (एफ/ 2.25 अपर्चर और 119 डिग्री वाइड-एंगल लेंस), 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस (एफ/ 2.4 अपर्चर) और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस (एफ/ 2.4 अपर्चर) है। कैमरा सेटअप इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है।
Advertisement

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी 5 में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एआई ब्यूटिफिकेशन टेक से लैस है। रियलमी 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी टाइप शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।

इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। रियलमी 5 प्रो की बैटरी 5,000 एमएएच की है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.4x75.6x9.3 मिलीमीटर है और वज़न 198 ग्राम। इस फोन में भी पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, striking looks
  • Very good battery life
  • Useful additional cameras
  • Efficient processor
  • Bad
  • No fast charging
  • Weak low-light camera performance
  • Slightly heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.