Realme 5i के लॉन्च होते ही मार्केट से Realme 5 की हुई 'छुट्टी'

Realme ने Realme 5i को लॉन्च करने के बाद Realme 5 को आधिकारिक तौर पर उपलब्ध नहीं कराने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 9 जनवरी 2020 20:19 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी 5आई एंड्रॉयड पाई पर आाधारित ColorOS 6.0.1 पर चलेगा
  • Realme 5i चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है
  • स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम हैं रियलमी 5आई में

Realme 5i की कीमत 8,999 रुपये है

Realme ने बीते 12 महीने की कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। ऐसे में ग्राहक असमंजस की स्थिति में हैं कि कौन सा स्मार्टफोन खरीदा जाए? Oppo की इस सहायक कंपनी ने बीते साल अगस्त महीने में Realme 5 को लॉन्च किया था। इसके तुरंत बाद प्राइमरी कैमरा सेंसर को अपग्रेड करके Realme 5s को उतार दिया गया। अब कंपनी ने गुरुवार को ही मार्केट में Realme 5i को पेश करने की जानकारी दी। ऐसे में ग्राहक कंफ्यूज कैसे ना हों? असमंजस की स्थिति दूर करने के लिए Realme ने भारत में Realme 5 नहीं उपलब्ध कराने फैसला किया है।

Gadgets 360 को जानकारी मिली है कि रियलमी ने रियलमी 5आई को लॉन्च करने के बाद रियलमी 5 को आधिकारिक तौर पर उपलब्ध नहीं कराने का फैसला किया है। फिलहाल, Realme 5 की बिक्री अधिकृत रिटेल स्टोर में होती रहेगी। लेकिन यह सेल स्टॉक रहने तक ही जारी होगी। जैसे ही Realme 5 का स्टॉक खत्म हो जाएगा। कंपनी के प्रोडक्ट लाइनअप में इसकी जगह Realme 5i ले लेगा। ऐसे में यूज़र्स के पास चुनने के लिए दो विकल्प होंगे- रियलमी 5आई और Realme 5s। नए हैंडसेट में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और 5एस वेरिएंट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा।
Advertisement
 

Realme 5i price in India, launch offers

रियलमी 5आई को 8,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसका एक मात्र वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। स्मार्टफोन एक्वा बूल और फॉरेस्ट ग्रीन रंग में आता है। Realme 5i की सेल 15 जनवरी से ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Realme.com पर शुरू होगी।
 

Realme 5i specifications, features

डुअल-सिम रियलमी 5आई एंड्रॉयड पाई पर आाधारित ColorOS 6.0.1 पर चलेगा। इसमें 6.52 इंच का एचडी+ (720 x 1600 पिक्सल) इन-सेल डिस्प्ले है, वो भी वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। डिस्प्ले पैनल पर 2.5डी कर्व्ड कॉर्निग गोरिल्ला गलास 3 की प्रोटेक्शन है। Realme के नए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम हैं।
 
Realme 5i चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

रियलमी 5आई की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी और जीपीएस शामिल हैं। कंपास, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं। Realme के इस फोन का डाइमेंशन 164.4 x 75 x 9.3 मिलीमीटर है और वज़न 195 ग्राम।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Very good battery life
  • Good daylight camera performance
  • Dedicated microSD card slot
  • Bad
  • No fast charging
  • Below average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, striking looks
  • Very good battery life
  • Useful additional cameras
  • Efficient processor
  • Bad
  • No fast charging
  • Weak low-light camera performance
  • Slightly heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.