Realme 5 और Realme 5 Pro अगले महीने से मिलेंगे दुकानों में

चार रियर कैमरों के साथ आने वाले रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो की बिक्री अब तक फ्लिपकार्ट व आधिकारिक रियलमी स्टोर से होती रही है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 27 अगस्त 2019 18:22 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी बड्स 2 की बिक्री सितंबर महीने के पहले हफ्ते से शुरू होगी
  • रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो को जल्द मिलेगा नया कैमरा फीचर
  • अभी फ्लैश सेल में बिकता है रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो की बिक्री सितंबर से
Realme 5 और Realme 5 Pro को इस महीने ही लॉन्च किया गया था। लेकिन अभी के लिए दोनों ही फोन सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराए गए हैं। लेकिन स्थिति बदलने वाली है। रियलमी 5 सीरीज़ के दोनों हैंडसेट को अगले महीने से दुकानों में भी बेचा जाएगा। यह जानकारी रियलमी ब्रांड के सीईओ माधव शेठ ने दी। उन्होंने एक वीडियो में खुलासा किया कि रियलमी 5 व रियलमी 5 प्रो अधिकृत रिटेल स्टोर्स में सितंबर महीने के मध्य से उपलब्ध होगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी खुलासा किया कि रियलमी बड्स 2 की बिक्री सितंबर महीने ही पहले हफ्ते से शुरू होगी।

चार रियर कैमरों के साथ आने वाले रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो की बिक्री अब तक फ्लिपकार्ट व आधिकारिक रियलमी स्टोर से होती रही है। इन दोनों ही प्लेटफॉर्म पर हैंडसेट को फ्लैश सेल में बेचा जा रहा है। ऐसे में यूज़र्स के लिए अपनी पसंद का डिवाइस खरीद पाना आसान नहीं है। अच्छी खबर यह है कि हैंडसेट सितंबर महीने के मध्य से रिटेल स्टोर्स में बिकेंगे।
Advertisement

#AskMadhav सीरीज़ में रियलमी इंडिया के प्रमुख माधव शेठ ने रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो को सितंबर महीने के मध्य से दुकानों में उपलब्ध कराने की जानकारी दी। उन्होंने आगे बताया कि कंपनी के सेकेंड जेनरेशन वायर्ड हेडफोन्स रियलमी बड्स 2 की बिक्री सितंबर महीने के पहले हफ्ते से शुरू होगी। प्रोडक्ट से संबंधित आम सवालों के जवाब देने के साथ उन्होंने कुछ अहम जानकारियां भी दीं।

उदाहरण के तौर पर, माधव शेठ ने बताया कि कैमरा2एपीआई आउट ऑफ बॉक्स रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो के लिए उपलब्ध होगा। बूटलोडर अनलॉक एक महीने में आएगा। इसके अलावा स्क्रीन ऑन टाइम फीचर रियलमी 5 सीरीज़ के दोनों हैंडसेट को अक्टूबर महीने में ओटीए अपडेट के ज़रिए मिलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, striking looks
  • Very good battery life
  • Useful additional cameras
  • Efficient processor
  • Bad
  • No fast charging
  • Weak low-light camera performance
  • Slightly heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good, easy to handle
  • Strong overall performance
  • Impressive photo quality in daylight
  • Very fast charging
  • Bad
  • Average battery life
  • Camera app UI needs improvement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4035 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 5, Realme 5 Pro, Realme Smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.