Realme 3i होगा रियलमी एक्स के साथ भारत में लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर मिलेगा

माधव शेठ ने तो यह साफ नहीं किया कि 15 जुलाई को रियलमी एक्स के साथ किस हैंडसेट को लॉन्च किया जाएगा? लेकिन फ्लिपकार्ट पर अलग माइक्रोसाइट के लाइव किए जाने से साफ है कि यह नया मॉडल Realme 3i है।

Realme 3i होगा रियलमी एक्स के साथ भारत में लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर मिलेगा

रियलमी 3 का सस्ता वेरिएंट होगा Realme 3i

ख़ास बातें
  • Realme 3i को फ्लिपकार्ट ने "स्मार्टफोन का चैंपियन" का तमगा दिया
  • रियलमी 3आई हैंडसेट फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होगा
  • 15 जुलाई को रियलमी ब्रांड का लॉन्च इवेंट है
विज्ञापन
Realme 3i को भारत में रियलमी एक्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव शेठ ने सोमवार को एक ट्वीट के ज़रिए इस फोन को भारत में लॉन्च करने की ओर इशारा दिया। हालांकि, फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को पुष्टि कर दी कि यह फोन रियलमी 3आई है। माना जा रहा है कि रियलमी 3आई हैंडसेट पहले लॉन्च किए जा चुके रियलमी 3 का सस्ता वेरिएंट होगा। इसके अलावा यह एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।

रियलमी इंडिया के प्रमुख माधव शेठ के ट्वीट से रियलमी 3आई के लॉन्च की ओर इशारा मिलता है। उन्होंने ट्वीट किया, "अगले सोमवार को मुलाकात होगी, हमारे अगले #डेयरटूलीप प्रोडक्ट के साथ। वैसे, क्या आपको पता है कि हमने कितने प्रोडक्ट लॉन्च करने वाले हैं?"

माधव शेठ ने तो यह साफ नहीं किया कि 15 जुलाई को रियलमी एक्स के साथ किस हैंडसेट को लॉन्च किया जाएगा? लेकिन फ्लिपकार्ट पर अलग माइक्रोसाइट के लाइव किए जाने से साफ है कि यह नया मॉडल Realme 3i है। ई-कॉमर्स कंपनी ने इसे "स्मार्टफोन का चैंपियन" का तमगा दिया है। यह स्टाइलिश डिज़ाइन, बड़ी बैटरी और खूबसूरत डिस्प्ले के साथ आएगा। वहीं, फ्लिपकार्ट पर रियलमी एक्स के लिए अलग टीज़र पहले से लाइव है।

टिप्सटर इशान अग्रवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट के ज़रिए दावा किया कि रियलमी 3आई हैंडसेट फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होगा। उन्होंने आगे बताया कि यह रियलमी 3 से सस्ता होगा।

बता दें कि रियलमी 3 को भारतीय मार्केट में इस मार्च महीने में 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उतारा गया था। यह दाम 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।

रियलमी 3आई की आधिकारिक कीमत और स्पेसिफिकेशन के लिए हमें 15 जुलाई तक का इंतज़ार करना होगा। इस दौरान कंपनी द्वारा और टीज़र्स ज़ारी करने की उम्मीद की जा सकती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 3i, Realme 3, Realme X, Realme
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »