Realme 3i की अगली सेल 30 जुलाई को

30 जुलाई को होने वाली अगली सेल में Realme 3i की बिक्री फ्लिपकार्ट और रियलमी ऑनलाइन स्टोर पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

Realme 3i की अगली सेल 30 जुलाई को
ख़ास बातें
  • रियलमी 3आई का दाम 7,999 रुपये से शुरू होता है
  • रियलमी 3आई एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलता है
  • Realme 3i हैंडसेट एक तरह से रियलमी 3 का सस्ता वेरिएंट है
विज्ञापन
अगर आप Realme 3i को पहली सेल में खरीद पाने में सफल नहीं रहे तो यह खबर आपके लिए है। जानकारी मिली है कि रियलमी 3आई की अगली सेल 30 जुलाई को आयोजित होगी। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट और रियलमी ऑनलाइन स्टोर पर होगी। सेल में रियलमी 3आई के दोनों ही वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। याद रहे कि रियलमी 3आई को बीते हफ्ते ही भारत में लॉन्च किया गया था और इसकी पहली सेल बीते मंगलवार को आयोजित हुई थी। रियलमी 3आई डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है और फोन के पिछले हिस्से पर डायमंड पैटर्न के साथ ऊपरी हिस्से में ग्रेडिएंट फिनिश है।
 

Realme 3i की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स

रियलमी 3आई का दाम 7,999 रुपये से शुरू होता है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। फोन डायमंड ब्लैक, डायंड ब्लू और डायमंड रेड रंग में मिलेगा।

30 जुलाई को होने वाली अगली सेल में रियलमी 3आई की बिक्री फ्लिपकार्ट और रियलमी ऑनलाइन स्टोर पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

रियलमी 3आई के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड या एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा भी है। कंपनी की आधिकारिक साइट पर जियो की ओर से 5,300 रुपये के फायदे और 1,500 रुपये का मोबिक्विक सुपरकैश भी मिलेगा।


जैसा कि हमने आपको पहले बताया, रियलमी 3आई को बीते हफ्ते ही मार्केट में उतारा गया था। मार्केट में इसकी भिड़ंत Xiaomi के रेडमी 7ए से है।
 

Realme 3i specifications

डुअल-सिम रियलमी 3आई एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलता है। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो, 88.30 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

रियलमी 3आई में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।

रियर कैमरा नाइटस्पेस, हाइब्रिड एचडीआर, क्रोमा बोस्ट और पोर्ट्रेट मोड को सपोर्ट करता है। फ्रंट कैमरा एआई ब्यूटीफिकेशन, एचडीआर और एआई फेस अनलॉक के साथ आता है।

Realme ने अपने इस फोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4,230 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 156.1x75.6x8.3 मिलीमीटर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy body
  • Quick face recognition
  • Decent selfie camera
  • Smooth UI and app performance
  • कमियां
  • Slow charging
  • Weak low-light camera performance
  • No stabilisation for video recording
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी60
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »