• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme 3i गीकबेंच पर लिस्ट, हीलियो पी60 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से हो सकता है लैस

Realme 3i गीकबेंच पर लिस्ट, हीलियो पी60 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से हो सकता है लैस

गीकबेंच साइट पर RMX1827 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया फोन Realme 3i है। लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि रियलमी का यह फोन एंड्रॉयड पाई सॉफ्टवेयर से लैस होगा।

Realme 3i गीकबेंच पर लिस्ट, हीलियो पी60 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से हो सकता है लैस

Realme X के साथ लॉन्च हो सकता है रियलमी 3आई

ख़ास बातें
  • Realme 3i को फ्लिपकार्ट ने "स्मार्टफोन का चैंपियन" का तमगा दिया
  • हीलियो पी60 प्रोसेसर को MWC 2018 में लॉन्च किया गया था
  • 15 जुलाई को रियलमी ब्रांड का लॉन्च इवेंट है
विज्ञापन
Realme 3i को गीकबेंच साइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से रियलमी ब्रांड के इस फोन के अहम स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। इस स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में 15 जुलाई को Realme X के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि रियलमी 3आई में मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि Realme 3i इस साल ही लॉन्च किए गए रियलमी 3 का सस्ता वेरिएंट होगा। बता दें कि रियलमी 3 की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है। रियलमी 3आई का दाम इससे कम होगा।

माना जा रहा है कि गीकबेंच साइट पर RMX1827 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया फोन रियलमी 3आई है। लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि रियलमी का यह फोन एंड्रॉयड पाई सॉफ्टवेयर से लैस होगा। इसे MediaTek MT6771VW ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है, यानी इसमें हीलियो पी60 प्रोसेसर है।

याद रहे कि हीलियो पी60 प्रोसेसर को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में लॉन्च किया गया था। गीकबेंच लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी मायस्मार्टप्राइस द्वारा दी गई।

इसके अलावा Geekbench पर रियलमी 3आई को 4 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है। उम्मीद है कि कंपनी इस फोन के अन्य रैम + स्टोरेज वेरिएंट भी लॉन्च करेगी। इससे पहले फ्लिपकार्ट ने रियलमी 3आई के लिए टीज़र पेज लाइव करके साफ कर दिया था कि 15 जुलाई को होने वाले रियलमी के इवेंट में रियलमी एक्स के साथ इस फोन को भी लॉन्च करेगा।

इशारा तो रियलमी मोबाइल्स के इंडिया प्रमुख माधव शेठ ने ट्वीट ज़ारी करके भी दिया था। हाल ही में रियलमी एक्स फोन का टीज़र फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गया था, जिससे इस बात का संकेत मिला था कि रियलमी का यह फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ही बेचा जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme 3i, Realme 3i Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »