Realme 3 की पहली सेल आज, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर्स

Realme 3 की पहली सेल मंगलवार को आयोजित होगी। याद रहे कि रियलमी 3 को बीते हफ्ते में भारत में लॉन्च किया गया था। इस फोन को ई-कॉमर्स Flipkart और कंपनी की वेबसाइट Realme.com पर बेच जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 मार्च 2019 10:51 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी 3 एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलेगा
  • Realme 3 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है Realme 3 में

Realme 3 की कीमत 8,999 रुपये से शुरू

Realme 3 की पहली सेल मंगलवार को आयोजित होगी। याद रहे कि रियलमी 3 को बीते हफ्ते में भारत में लॉन्च किया गया था। इस फोन को ई-कॉमर्स Flipkart और कंपनी की वेबसाइट Realme.com पर बेच जाएगा। अहम खासियतों की बात करें तो Realme 3 डुअल रियर कैमरा सेटअप, 4,230 एमएएच बैटरी, एंड्रॉयड पाई और मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ आता है। आइए आपको Realme 3 की कीमत, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च ऑफर्स के बारे में बताते हैं।
 

Realme 3 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स

भारत में रियलमी 3 की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन डायमंड ब्लैक, रेडिएंट ब्लू और ब्लैक रंग में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और रियलमी वेबसाइट पर मिलेगा।
Advertisement

पहली सेल 12 मार्च को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। इस दौरान डायमंड ब्लैक और ब्लैक कलर वेरिएंट उपलब्ध होगा। Realme ने यह भी जानकारी दी है कि 3 जीबी रैम वेरिएंट का मौज़ूदा दाम पहले 10 लाख ग्राहकों के लिए है। इसके अलावा फोन के रेडिएंट ब्लू वेरिएंट को 26 मार्च को उपलब्ध कराया जाएगा। यह फोन जल्द ही ऑफलाइन स्टोर में भी उपलब्ध होगा।

(पढ़ें: Realme 3 का रिव्यू)

लॉन्च ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक के कार्ड के साथ 500 रुपये डिस्काउंट मिलेगा। जियो की ओर 5,300 रुपये का फायदा मिलेगा। Realme 3 Iconic Case को ब्लैक, डायमंड ब्लू और यलो रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी कीमत 599 रुपये होगी।


Advertisement
Realme 3 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम रियलमी 3 एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी और 4 जीबी।

Realme 3 में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 1.8 अपर्चर वाला सेंसर है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। फोन पीडीएएफ, नाइटस्केप मोड, हाइब्रिड एचडीआर, क्रोमा बूस्ट, पोर्ट्रेट मोड और सीन रिकग्निशन जैसे कैमरा फीचर से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है। यह एआई ब्यूटीफिकेशन, एचडीआर और एआई फेस अनलॉक से लैस है।
Advertisement

रियलमी 3 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी या 64 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। हैंडसेट की बैटरी 4,230 एमएएच की है। यह ऑप्टिमाज़ेशन मोड के साथ आती है। कनेक्टिविटी फीचर में ब्लूटूथ 4.2, 2.4 गीगाहर्ट्ज़ वाई-फाई, ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। Realme 3 का डाइमेंशन 156.1x75.6x8.3 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy body
  • Powerful processor
  • Quick face recognition
  • ColorOS 6.0 looks slick
  • Bad
  • Front and rear get smudged easily
  • Average cameras
  • Videos aren’t stabilised
  • HD resolution display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.