Realme 3 Pro खरीदने के लिए अब नहीं करना होगा इंतज़ार!

Realme ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि रियलमी 3 प्रो अब ओपन सेल में बिकेगा। ग्राहक रैम और स्टोरेज पर आधारित इस हैंडसेट के तीनों ही वेरिएंट को कभी भी खरीद पाएंगे।

Realme 3 Pro खरीदने के लिए अब नहीं करना होगा इंतज़ार!
ख़ास बातें
  • Realme 3 Pro का दाम 13,999 रुपये से शुरू
  • Realme 3 Pro डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस है रियलमी 3 प्रो
विज्ञापन
Realme 3 Pro खरीदने में परेशानी झेल रहे यूज़र्स के लिए खुशखबरी है। अब रियलमी 3 प्रो को ओपन सेल में बेचा जाएगा। यह जानकारी Realme ने ट्वीट करके दी। बता दें कि Realme 3 Pro अब तक फ्लैश सेल का हिस्सा रहा है। इस वजह से अक्सर ही सेल में कई बार यूज़र्स के हाथों निराशा लगती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अहम खासियतों की बात करें तो Realme 3 Pro में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर है और यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है। मार्केट में रियलमी 3 प्रो की भिड़ंत 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाले Redmi Note 7 Pro से है।

Realme ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि रियलमी 3 प्रो अब ओपन सेल में बिकेगा। ग्राहक रैम और स्टोरेज पर आधारित इस हैंडसेट के तीनों ही वेरिएंट को कभी भी खरीद पाएंगे। हैंडसेट पहले की तरह ई-कॉमर्स साइट Flipkart और रियलमी की अपनी साइट पर उपलब्ध होगा। याद रहे कि Realme 3 Pro 22 अप्रैल को भारत में लॉन्च हुआ था। इसकी पहली फ्लैश सेल 29 अप्रैल को आयोजित हुई थी। इसके बाद से हैंडसेट फ्लैश सेल में ही बिकता रहा है जिस कारण से कई बार कंपनी के प्रशंसकों के हाथ निराशा लगी है।

बता दें कि Realme 3 Pro का दाम 13,999 रुपये से शुरू होता है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 16,999 रुपये है। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला नया वेरिएंट 15,999 रुपये में बिकेगा।
 

Realme 3 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Realme 3 Pro आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। 2.5 डी कर्व्ड ग्लास के साथ आने वाले इस फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। रियलमी 3 प्रो में कंपनी ने ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 616 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी तक रैम भी दिए गए हैं।

अब बात कैमरा सेटअप की। Realme 3 Pro डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाले 16 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कैमरा फीचर की बात करें रियलमी 3 प्रो में 960 फ्रेम प्रति सेकेंड सुपर स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग, 64 मेगापिक्सल की तस्वीरें लेने के लिए अल्ट्रा एचडी मोड और ऑप्टिमाइज़्ड नाइटस्केप मोड है।

Realme 3 Pro में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

Realme का लेटेस्ट हैंडसेट ब्लूटूथ 5.0, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट से लैस है। डिवाइस की बैटरी 4,045 एमएएच की है। यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 156.8x74.2x8.3 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful and efficient SoC
  • Very good battery life
  • Cameras fare well under good light
  • Bundled fast charger
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Laminated back scuffs easily
  • No USB Type-C port
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4045 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 3 Pro, Realme 3 Pro Open Sale
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
  2. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  3. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  4. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  6. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  7. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  8. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  9. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  10. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »