Realme 3 Pro के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी, मिले ये फीचर्स

Realme 3 Pro के अपडेट का वर्ज़न नंबर RMX1851EX_11_A.19 है। इसे ओवर द एयर जारी किया जा रहा है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 27 सितंबर 2019 16:33 IST
ख़ास बातें
  • Realme 3 Pro आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर चलता है
  • रियलमी 3 प्रो में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया जाएगा
  • रियलमी 3 प्रो को अगले साल मिलेगा एंड्रॉयड 10 मिलेगा

Realme 3 Pro डुअल कैमरा सेटअप और 25 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ आता है

Realme 3 Pro को भारत में नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह जानकारी चीनी कंपनी रियलमी ने दी है। नए अपडेट को इस हफ्ते ही सीमित यूज़र्स के लिए रोलआउट किया गया है। आने वाले समय में इस अपडेट को हर रियलमी 3 प्रो यूज़र को उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। यह अपडेट अपने साथ रियलमी 3 प्रो के लिए गूगल का डिजिटल वेलबिइंग, एक्सपेंडेड क्लोन ऐप्स सपोर्ट, सितंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और नए डिज़ाइन वाला नोटिफिकेशन सेंटर इंटरफेस लेकर आता है। याद रहे कि रियलमी 3 प्रो को अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था। इस फोन को अब तक कई सॉफ्टवेयर अपडेट मिल चुके हैं।

रियलमी फोरम के पोस्ट के मुताबिक, रियलमी 3 प्रो के अपडेट का वर्ज़न नंबर RMX1851EX_11_A.19 है। इसे ओवर द एयर जारी किया जा रहा है। ओटीए अपडेट के बारे में जानकारी रियलमी 3 प्रो यूज़र्स को अपने आप मिलेगी। यह अपडेट 276 एमबी का होगा।

अपडेट अपने साथ मैनुअल लॉक सपोर्ट लेकर आता है। इसके लिए पावर बटन को लंबे समय तक दबाए रखना होगा। इसके हॉटस्पॉट से कनेक्टेड डिवाइस की नेटवर्क स्पीड तय की जा सकती है। इसके अतिरिक्त गूगल डिजिटल वेलबिइंग टूल्स भी दिया गया है। अब क्लोन ऐप्स पेटीएम, गूगल पे, फोनपे, अमेज़न और फ्लिपकार्ट के लिए भी काम करेगा।

इसके अलावा रियलमी 3 प्रो को ऑप्टिमाइज़्ड लॉक-स्क्रीन विजेट स्टाइल, डेटा और वेदर विजेट, ऑप्टिमाइज़्ड स्मार्ट असिस्टेंट इंटरफेस, नए अंदाज में सेंटर इंटरफेस और सितंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिला है।

Realme 3 Pro के लिए ज़ारी हुआ यह अपडेट एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित है। कंपनी ने वादा किया है कि 2020 की पहली तिमाही में इस फोन को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलेगा।
Advertisement
 

Realme 3 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Realme 3 Pro आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। 2.5 डी कर्व्ड ग्लास के साथ आने वाले इस फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। रियलमी 3 प्रो में कंपनी ने ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 616 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी तक रैम भी दिए गए हैं।

अब बात कैमरा सेटअप की। Realme 3 Pro डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाले 16 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

Realme 3 Pro में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

Realme का लेटेस्ट हैंडसेट ब्लूटूथ 5.0, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट से लैस है। डिवाइस की बैटरी 4,045 एमएएच की है। यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 156.8x74.2x8.3 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful and efficient SoC
  • Very good battery life
  • Cameras fare well under good light
  • Bundled fast charger
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Laminated back scuffs easily
  • No USB Type-C port
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4045 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 3 Pro, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 30 हजार सस्ता मिल रहा iPhone Air, 256 GB मॉडल पर Amazon का सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
  3. Jio का सबसे धांसू प्लान! 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, असीमित कॉलिंग, फ्री Gemini AI Pro के साथ बहुत
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Biometric Payment: अब बिना पिन डाले होगी UPI पेमेंट, NPCI लाया नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
  2. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
  3. 45 कपड़े एकसाथ धो सकती है Xiaomi की नई लॉन्च वाशिंग मशीन! जानें कीमत
  4. 30 हजार सस्ता मिल रहा iPhone Air, 256 GB मॉडल पर Amazon का सबसे बड़ा डिस्काउंट
  5. ईरान में बिटकॉइन माइनिंग को तबाह कर सकते हैं इजरायल के हमले
  6. Jio का सबसे धांसू प्लान! 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, असीमित कॉलिंग, फ्री Gemini AI Pro के साथ बहुत कुछ
  7. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो सकता है 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  8. 2600 फीट बड़े एस्टरॉयड की NASA ने बदल दी दिशा!
  9. WhatsApp, Facebook और Messenger पर अब स्कैम नहीं होगा आसान! Meta लाई एडवांस AI टूल
  10. Samsung ने पलट दिया गेम! बिना इंटरनेट भी चलेंगे WhatsApp, X जैसे ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.