Realme 3 Pro में आया वाई-फाई कॉलिंग फीचर, ज़ारी हुआ नया सॉफ्टवेयर अपडेट

Realme 3 Pro के अलावा वाई-फाई वॉयस कॉलिंग फीचर जल्द ही Realme 5, Realme 5s, Realme X, Realme XT को भी मिलेगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 3 मार्च 2020 17:05 IST
ख़ास बातें
  • अपडेट के ज़रिए रियलमी 3 प्रो में टास्क लॉक-अप लिमिटेशन फिक्स किया गया है
  • Realme 3 Pro डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ हुआ था लॉन्च
  • रियलमी 3 प्रो के हर यूज़र को अभी नहीं मिला है यह अपडेट

Realme 3 Pro को मिला फरवरी 2020 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच

Realme ने अपने Realme 3 Pro हैंडसेट के लिए नया ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट ज़ारी कर दिया है। इस अपडेट के रियलमी 3 प्रो यूज़र्स को वाई-फाई वॉयस कॉलिंग सुविधा मिलेगी। इसके साथ कई दूसरे बदलाव भी हैं। फिलहाल, RMX1851EX_11.C.03 अपडेट वर्ज़न को स्टेज रोल-आउट किया गया है, यानी शुरुआत में यह अपडेट केवल कुछ यूज़र्स को ही मिलेगा। रियलमी 3 प्रो के लिए ज़ारी यह अपडेट फरवरी 2020 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आता है। साथ में उन कमियों को दूर करता है जिसकी यूज़र्स कुछ समय से शिकायत कर रहे थे। बग टेस्टिंग के बाद ही रियलमी इस अपडेट को सभी यूज़र्स के लिए ज़ारी कर देगी।

रियलमी 3 प्रो के लिए ज़ारी इस अपडेट का वर्ज़न RMX1851EX_11.C.03 है। यह अपने साथ वाई-फाई वॉयस कॉलिंग फीचर लेकर आता है। बता दें कि वाई-फाई वॉयस कॉलिंग सुविधा अभी Airtel और Reliance Jio नेटवर्क पर ही उपलब्ध है।
Advertisement

Realme India के सीईओ माधव सेठ ने ट्विटर पर उन फोन की लिस्ट ज़ारी की, जिन्हें फरवरी में वाई-फाई वॉयस कॉलिंग फीचर मिलेगा। इसमें Realme 5, Realme 5s, Realme X, Realme XT और रियलमी हैंडसेट शामिल हैं।

इस अपडेट में टास्क लॉक-अप लिमिटेशन को भी फिक्स किया गया है। यह कमी रीसेंट इंटरफेस से सामने आई थी। इसके अलावा कुछ यूज़र्स ने शिकायत की थी कि काउंटडाउन के दौरान डार्क मोड स्विच ऑफ करने के बावजूद पावर ऑफ कट डाउन पॉ-अप विंडो डार्क ही रह जाता है। इस कमी के लिए फिक्स आ गया है। रियलमी 3 प्रो यूज़र्स को इस अपडेट में फरवरी 2020 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिलेगा।
Advertisement

अपने फोन में इस अपडेट की उपलब्धता जांचने के लिए आपको सेटिंग्स में जाना होगा और फिर सॉफ्टवेयर अपडेट में। यहां आप इस अपडेट को देख सकते हैं। अगर आप इस अपडेट को मैनुअली इंस्टॉल करना चाहते हैं, तो पहले इसे वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड करें और फिर अपने फोन में ट्रांसफर करें। इसके बाद सेटिंग्स में जाएं और उसके बाद एडिशनल सेटिंग्स में जाएं। यहां आपको बैकअप एंड रिसेट पर क्लिक करना है। इसके बाद बैकअप एंड रीस्टोर और फिर बैकअप यॉर डेटा पर क्लिक करें। यह सब करने के बाद फाइल मैनेजर में जाएं और अपडेट फाइल पर टैप करें। पॉप-अप में आपको अपडेट नॉउ पर क्लिक करके इसके पूरा होने का इंतज़ार करना होगा।
Advertisement

Realme 3 Pro के कुछ स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। रियलमी 3 प्रो में कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। डिवाइस की बैटरी 4,045 एमएएच की है। यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful and efficient SoC
  • Very good battery life
  • Cameras fare well under good light
  • Bundled fast charger
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Laminated back scuffs easily
  • No USB Type-C port
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4045 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme 3 Pro, VoWiFi, Airtel, Jio, Realme 3 Pro Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ ₹14000 सस्ता, एक्सचेंज ऑफर से भी होगी हजारों की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  2. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  3. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  4. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  6. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  7. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  8. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.