Realme 2 Pro यूज़र्स के लिए खुशखबरी, मिलने लगा एंड्रॉयड पाई अपडेट

Realme के अन्य अपडेट की तरह आपको इस ओटीए सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए भी नोटिफिकेशन मिलेगा। आप चाहें तो Settings > System Update में भी जाकर इसकी जांच कर सकते हैं।

Realme 2 Pro यूज़र्स के लिए खुशखबरी, मिलने लगा एंड्रॉयड पाई अपडेट
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ लॉन्च हुआ था Realme 2 Pro
  • Realme 2 Pro को 11,990 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जा रहा है
  • Realme ने आधिकारिक तौर पर अपडेट ज़ारी करने की जानकारी दी
विज्ञापन
भारत में Realme 2 Pro स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए खुशखबरी है। इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह अपडेट 2.25 जीबी का है। यह अपने साथ मई महीने का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आता है। इसका खुलासा कंपनी ने शुक्रवार को किया। अपडेट को फेज़ के आधार पर ओवर द एयर रिलीज किया जाएगा। संभव है कि हर Realme 2 Pro यूज़र्स को यह अपडेट मिलने में थोड़ा वक्त लगे। हम आपको इस अपडेट को वाई-फाई कनेक्शन पर ही डाउनलोड करने का सुझाव देंगे। इसके साथ फोन को भी चार्ज पर रखें।

Realme के अन्य अपडेट की तरह आपको इस ओटीए सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए भी नोटिफिकेशन मिलेगा। आप चाहें तो Settings > System Update में भी जाकर इसकी जांच कर सकते हैं।

कंपनी के आधिकारिक फोरम पर Realme 2 Pro को एंड्रॉयड पाई देने की जानकारी दी। कंपनी ने सभी यूज़र्स को बताया है कि यह अपडेट फेज़ के आधार पर ज़ारी किया जाएगा।

कंपनी ने फोरम पोस्ट में लिखा है, “ओटीए की स्टेब्लिटी सुनिश्चित करने के लिए यह अपडेट फेज़ के आधार पर रोलआउट किया जा रहा है।”

अगर आप चाहते हैं कि आपके रियलमी 2 प्रो हैंडसेट को जल्द से जल्द एंड्रॉयड पाई अपडेट मिले तो अपने फोन को लेटेस्ट रियलमी सॉफ्टवेयर पर अपडेट कर लें। बिल्ड नंबर RMX1801EX_11.A.20 है। यह मई 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी लेकर आता है। एंड्रॉयड पाई के फीचर मिलने के अलावा नया यूआई कई नए फीचर के लेकर आता है।

Realme 2 Pro की बीते साल सितंबर महीने में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 के साथ लॉन्च किया गया था। कीमत में ताज़ा कटौती के बाद Realme 2 Pro का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 11,990 रुपये में मिलता है। Realme 2 Pro के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत क्रमशः 13,990 रुपये और 15,990 रुपये है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Minuscule notch
  • Plenty of storage and RAM
  • Bright and lively display
  • Face recognition is quick
  • कमियां
  • Laminated back scuffs easily
  • Average low-light camera performance
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 2 Pro, Realme 2 PRo Features, Android Pie, ColorOS 6
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »