Realme 17 Ultra

Realme 17 Ultra - ख़बरें

  • 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
    अगर स्मार्टफोन खरीदते समय कैमरा आपकी प्राथमिकता है, तो 200MP कैमरा वाले कई नए मॉडल्स पर नजर डाल सकते हैं। 2026 में Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi, Realme और Redmi ने 200MP कैमरा वाले स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारे हैं। इस लिस्ट में Samsung Galaxy S26 Ultra, Xiaomi 17 Ultra, Vivo X300 Ultra और Oppo Find X9 Ultra जैसे प्रीमियम फोन शामिल हैं। वहीं Oppo Reno 15 Pro, Realme 16 Pro+, Realme 16 Pro, Redmi Note 15 Pro और Vivo V70 FE जैसे मॉडल्स भी अलग-अलग कीमत सेगमेंट में 200MP कैमरा ऑफर करते हैं।
  • 200MP कैमरा वाले 11 टॉप स्मार्टफोन्स, 2026 में लॉन्च हुए ये मॉडल कैमरा लवर्स को आएंगे पसंद
    2026 में Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi और Realme समेत कई कंपनियों ने 200MP कैमरा वाले स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इस लिस्ट में Samsung Galaxy S26 Ultra, Oppo Find X9 Ultra, Vivo X300 Ultra और Xiaomi 17 Ultra जैसे प्रीमियम मॉडल शामिल हैं। वहीं Oppo Reno 15 Pro, Reno 15 Pro Mini, Realme 16 Pro+, Realme 16 Pro, Redmi Note 15 Pro और Vivo V70 FE जैसे विकल्प भी मौजूद हैं। इन स्मार्टफोन में 200MP कैमरे के साथ हाई रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कुछ मॉडल में 200MP टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है।
  • Year Ender 2025: Apple, Samsung, Google से लेकर Vivo तक, ये हैं इस साल के बेस्ट फ्लैगशिप फोन
    2025 में फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेगमेंट पहले से ज्यादा कॉम्पिटिटिव रहा। इस साल टॉप ब्रांड्स ने डिजाइन, कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी टेक्नोलॉजी में बड़े अपग्रेड किए। Realme GT 8 Pro, OnePlus 15, iQOO 15 और OPPO Find X9 Pro जैसे फोन IP69 रेटिंग, हाई-रिफ्रेश-रेट AMOLED डिस्प्ले और पावरफुल चिपसेट के साथ आए। वहीं iPhone 17 Pro Max, Pixel 10 Pro XL और Xiaomi 15 Ultra कैमरा, AI फीचर्स और प्रीमियम एक्सपीरियंस पर फोकस करते नजर आए। ये सभी फोन Gadgets 360 के टेस्ट में 8 या उससे ज्यादा स्कोर हासिल कर फ्लैगशिप कैटेगरी में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे।
  • Realme P4x 5G की कीमत हुई लीक: 7,000mAh बैटरी, कूलिंग सिस्टम वाला फोन 4 दिसंबर को होगा भारत में लॉन्च
    Realme ने कंफर्म किया है कि अपकमिंग Realme P4x 5G फोन 7000mAh की Titan Battery के साथ आने वाला है। कंपनी इसे अपने सेगमेंट का सबसे फास्ट बिग बैटरी फोन कह रही है, क्योंकि इसमें बड़ी बैटरी के साथ-साथ MediaTek का Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट दिया गया है। एक टिप्सटर का दावा है कि Realme P4x की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये होगी, जो 6GB + 128GB मॉडल के लिए बताई गई है। 8GB + 128GB वेरिएंट को 17,499 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट को 19,499 रुपये में लॉन्च किए जाने का दावा किया गया है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • Rs 16,999 से शुरू होगी Realme P3 5G की कीमत, 19 मार्च को है अर्ली बर्ड सेल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
    Realme ने भारतीय बाजार में अपने लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन, Realme P3 5G को पेश किया है। यूं तो आधिकारिक लॉन्च Realme P3 Ultra के साथ 19 मार्च को होना है, लेकिन इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा पहले ही कर दिया गया है। Realme P3 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की भारत में कीमत 16,999 रुपये होगी। इसका एक 8GB + 128GB वेरिएंट होगी, जिसकी कीमत 17,999 रुपये रखी गई है। वहीं, टॉप-एंड 8GB + 256GB वेरिएंट को 19,999 रुपये में लॉन्च किया जाएगा। इसमें कॉमेट ग्रे, नेबुला पिंक और स्पेस सिल्वर कलर ऑप्शन मिलेंगे।
  • ये हैं 20 हजार रुपये वाले बेस्ट स्मार्ट टीवी, Flipkart Monumental Sale में मिल रहा भारी डिस्काउंट
    Flipkart Monumental Sale में 20 हजार रुपये में आने वाले स्मार्ट टीवी पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। TCL V6B 43 inch Ultra HD (4K) LED Smart Google TV फ्लिपकार्ट पर 20,990 रुपये में लिस्टेड है। Toshiba 43 inch Full HD LED Smart TV फ्लिपकार्ट पर 20,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। Infinix 43 inch QLED Ultra HD Smart TV फ्लिपकार्ट पर 17,999 रुपये में लिस्ट है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »