Realme 15 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, AI सपोर्ट वाले कैमरा फीचर्स

Realme ने बताया है कि इस स्मार्टफोन सीरीज में 'पार्टी-इंस्पायर्ड कैमरा फीचर्स' दिए जाएंगे। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट वाली इमेजिंग शामिल होगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 जून 2025 16:42 IST
ख़ास बातें
  • Realme 15 सीरीज को जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है
  • कंपनी ने दावा किया है कि 15 Pro 5G सबसे एडवांस्ड 'AI पार्टी फोन' होगा
  • इस वर्ष की शुरुआत में Realme 14 Pro 5G और 14 Pro+ को लॉन्च किया गया था

कंपनी ने दावा किया है कि 15 Pro 5G सबसे एडवांस्ड 'AI पार्टी फोन' होगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme की नई Realme 15 स्मार्टफोन सीरीज जल्द भारत में लॉन्च की जाएगी। इसमें Realme 15 5G और 15 Pro 5G शामिल होंगे। इन स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस वर्ष की शुरुआत में देश में कंपनी ने Realme 14 Pro 5G और 14 Pro+ को लॉन्च किया था। 

कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि Realme 15 5G और 15 Pro 5G को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले एक लीक में बताया गया था कि Realme 15 सीरीज को जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने दावा किया है कि 15 Pro 5G सबसे एडवांस्ड 'AI पार्टी फोन' होगा। हालांकि, इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस या फीचर्स की जानकारी नहीं दी गई है। इसमें Pro+ वेरिएंट के समान फ्लैगशिप फीचर्स मिल सकते हैं। 

Realme ने बताया है कि इस स्मार्टफोन सीरीज में 'पार्टी-इंस्पायर्ड कैमरा फीचर्स' दिए जाएंगे। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट वाली इमेजिंग शामिल होगी, जिसमें कॉन्सर्ट और डांस फ्लोर जैसी डायनैमिक लाइटिंग की स्थितियों के अनुसार शटर स्पीड, कॉन्ट्रास्ट को रियल टाइम में एडजस्ट करना शामिल होगा। इससे पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Realme 15 Pro में RAM और स्टोरेज के चार वेरिएंट्स - 8 GB + 128 GB, 8 GB + 256 GB, 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB मिल सकते हैं। इस स्मार्टफोन को सिल्वर, ग्रीन और पर्पल कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Realme 14 Pro को 8 GB + 128 GB और 8 GB + 256 GB के दो वेरिएंट्स में लाया गया था। इन वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः 24,999 रुपये और 26,999 रुपये के थे। 

कंपनी के 14 Pro 5G में 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 Energy 5G दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का सिंगल Sony IMX882 रियर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। Realme 14 Pro की 6,000 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Improved design and durability (IP69)
  • Immersive and bright display
  • Good cameras
  • Silicon Carbon battery
  • Bad
  • Performance is lacking
  • No HDR or Dolby Vision support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1272x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Lava के 4 फोन पर बड़ी डील, कीमत ₹7,560 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.