Realme 13 Pro की प्री-बुकिंग ने बनाया रिकॉर्ड, 10 हजार फोन सिर्फ इतने घंटे में बुक!

Realme 13 Pro 5G सीरीज कंपनी की मिडरेंज स्मार्टफोन सीरीज है जिसे 30 जुलाई को भारत में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 अगस्त 2024 10:44 IST
ख़ास बातें
  • सीरीज ने सेल शुरू होने से पहले ही बिक्री के रिकॉर्ड बना डाले।
  • कंपनी ने इसमें Realme 13 Pro और Realme 13 Pro+ 5G को पेश किया है।
  • फोन में 12GB तक रैम मिलती है और 5200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

Realme 13 Pro 5G सीरीज कंपनी की मिडरेंज स्मार्टफोन सीरीज है जिसे 30 जुलाई को भारत में लॉन्च किया गया है।

Realme 13 Pro 5G सीरीज को कंपनी ने 30 जुलाई को भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में पेश किया था। कंपनी ने इसमें Realme 13 Pro और Realme 13 Pro+ 5G को पेश किया है। रियलमी के अनुसार, सीरीज के स्मार्टफोन्स में यूजर को बेहतर फोटोग्राफी एक्सपीरियंस मिलेगा। फोन में 12GB तक रैम मिलती है और 5200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि Realme 13 Pro 5G सीरीज ने सेल शुरू होने से पहले ही बिक्री के रिकॉर्ड बना दिए हैं। फोन के लिए जबरदस्त प्री-बुकिंग मिल रही है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Realme 13 Pro 5G सीरीज कंपनी की मिडरेंज स्मार्टफोन सीरीज है जिसे 30 जुलाई को भारत में लॉन्च किया गया है। सीरीज के स्मार्टफोन्स की खरीद के लिए प्री-ऑर्डर जारी हैं। रियलमी ने भारत में अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट जारी कर दावा किया है कि फोन के लिए रिकॉर्ड प्री-ऑर्डर मिल रहे हैं। कंपनी के अनुसार प्री-बुकिंग शुरू होने के 6 घंटे के भीतर ही 10 हजार से ज्यादा फोन बुक हो गए! 

नई रियलमी सीरीज के दाम 26999 रुपये से शुरू होते हैं। कंपनी का कहना है Realme 13 Pro 5G सीरीज के स्मार्टफोन्स पर प्री-बुकिंग के जरिए कस्टमर 3000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। यानी प्री-बुक करके फोन 3 हजार रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। इसकी और अधिक डिटेल्स कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।  
 

Realme 13 Pro, Realme 13 Pro+ Specifications

Realme 13 Pro+ फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी प्‍लस एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। यह फोन क्‍वॉलकॉम के लेटेस्‍ट स्‍नैपड्रैगन 7एस जेन2 प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ एड्रिनो 710 जीपीयू लगाया गया है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का सोनी एलवाईटी701 कैमरा सेंसर है। यह ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। उसके साथ 50MP का पेरिस्‍कोप कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है। तीसरा लेंस 8MP का अल्‍ट्रा वाइड सेंसर है। फ्रंट में 32MP का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5200 एमएएच की बैटरी है, जो 80W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Realme 13 Pro में 6.7 इंच का डिस्प्ले है। डिस्‍प्‍ले में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। यह फोन भी क्‍वॉलकॉम के लेटेस्‍ट स्‍नैपड्रैगन 7एस जेन2 प्रोसेसर से लैस है। Realme 13 Pro में मेन कैमरा 50MP का सोनी एलवाईटी-600 है। यह OIS को सपोर्ट करता है। साथ में 8MP का अल्‍ट्रा वाइड सेंसर दिया गया है। फ्रंट कैमरा 32MP का है। फोन में 5200 एमएएच की बैटरी है, जो 45W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent main and telephoto camera
  • Long lasting battery
  • Good display
  • Premium design
  • AI features
  • Bad
  • Bloatware filled
  • Ultra-wide is meh
  • No infrared
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.