Realme 11, 11 Pro और 11 Pro+ 5G हुए 200 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Realme 11 Pro+ में f/1.69 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मई 2023 12:47 IST
ख़ास बातें
  • Realme ने अपनी नवीनतम 11 सीरीज को चीन में पेश कर दिया है।
  • Realme 11 में 6.43 इंच की Samsung AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme 11 Pro+ में f/1.69 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।

Realme 11 Pro+ 5G में 200 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Photo Credit: Realme

Realme ने अपनी नवीनतम 11 सीरीज को चीन में पेश कर दिया है, जिसमें Realme 11, Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ 5G शामिल हैं। नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 कस्टम स्किन पर काम करते हैं और MediaTek प्रोसेसर से लैस हैं। Realme 11 और Realme 11 Pro में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है, वहीं Realme 11 Pro+ 5G में 200 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Realme 11 सीरीज स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Realme 11, Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ 5G की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Realme 11 के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,599 (लगभग 18,911 रुपये) और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 (लगभग 21,277 रुपये) है। इस स्मार्टफोन को Summer Orange और Star Trail Black कलर में खरीदा जा सकता है।

Realme 11 Pro के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,699 (लगभग 20,090 रुपये) है, वहीं 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,638 रुपये)है। और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,199 (लगभग 26,003 रुपये) है।
Advertisement

Realme 11 Pro+ के 12GB + 256GB RAM वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (23,638 रुपये) है। वहीं 12GB + 256GB RAM वेरिएंट की कीमत CNY 2,299 (लगभग 27,185 रुपये) है। इसके टॉप एंड 12GB + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,599 (लगभग 30,732 रुपये) है।

कलर ऑप्शन के लिए Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ में City ​​of Rising Sun, City of Green Fields और Starry Night Black कलर ऑप्शन मिलता है। उपलब्धता की बात करें तो ये स्मार्टफोन प्री बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं। Realme 11 Pro मॉडल बिक्री के लिए बाजार में 15 मई से उपलब्ध होंगे, वहीं Realme 11 की बिक्री 1 जून से शुरू होगी।
Advertisement
 

Realme 11 के स्पेसिफिकेशंस


Realme 11 में 6.43 इंच की Samsung AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह फोन ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 6020 5G SoC पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme 11 में f/1.79 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.40 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा दिया गया है। वहीं इस फोन में f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Realme 11 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Realme 11 एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है।
 

Realme 11 Pro के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Realme 11 Pro में 6.7 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,412 पिक्सल और टच सैंपलिंग रेट 360Hz है। यह फोन ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7050 SoC पर काम करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Realme का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme 11 Pro में f/1.75 अपर्चर के साथ 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।


Realme 11 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस


Realme 11 Pro+ में 6.7 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,412 पिक्सल और टच सैंपलिंग रेट 360Hz है। यह फोन ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7050 SoC पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme 11 Pro+ में f/1.69 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। इस फोन के फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Realme 11 Pro+ में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Realme 11 Pro+ एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent in-hand feel
  • Brilliant display
  • Good performance
  • Long battery life, fast charging
  • Good front camera
  • Bad
  • Bloated software with ads
  • Rear cameras need better optimisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

100-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6100+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  9. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  10. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.