Realme 11 सीरीज का एक और धांसू फोन 108MP कैमरा के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च!

Realme 11 सीरीज के इस नए स्मार्टफोन के बारे में बात करें तो इसमें सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिलता है।

Realme 11 सीरीज का एक और धांसू फोन 108MP कैमरा के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च!

कंपनी ने हाल ही में भारत में Realme 11 Pro सीरीज को लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • फोन का मेन कैमरा 108 मेगापिक्सल का हो सकता है।
  • Realme 11 5G के साथ में कंपनी Buds Air 5 Pro को भी लॉन्च कर सकती है।
  • Realme 11 5G को ताइवान में कंपनी लॉन्च कर चुकी है।
विज्ञापन
Realme की ओर से एक और स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने नए फोन को टीज कर दिया है। इस टीजर में फोन का डिजाइन देखा जा सकता है। यह Realme 11 सीरीज का स्मार्टफोन हो सकता है। टीजर में फोन को दो कलर शेड्स में दिखाया गया है। इसे गोल्ड और ब्लैक में टीज किया गया है। फोन के नाम को लेकर अभी कयास लगाए जा रहे हैं। यह Realme 11 5G या Realme 11x 5G हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में अन्य डिटेल्स।

Realme 11 सीरीज के इस नए स्मार्टफोन के बारे में बात करें तो इसमें सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिलता है। कैमरा मॉड्यूल में दो लेंस देखे जा सकते हैं। मेन कैमरा 108 मेगापिक्सल का हो सकता है। जिसके साथ में पिल शेप एलईडी फ्लैश दिखाई दे रहा है। कयास ये भी है कि यह Realme 11 5G हो सकता है, जिसे हाल ही में कंपनी ने ताइवान में लॉन्च किया था। 

Realme 11 5G के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन में 6.72 इंच का IPS LCD पैनल मिलता है। इसमें FHD+ रिजॉल्यूशन दिया गया है जिसमें कि 120Hz का रिफ्रेश रेट है। डिवाइस Dimensity 6100 Plus प्रोसेसर से लैस है। इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोन में 5,000mAh बैटरी है जिसके साथ में 67W फास्ट चार्जिंग दी गई है। इस बीच खबर ये भी है कि Realme 11x 5G भारत के लिए लॉन्च किया जाने वाला एक अन्य स्मार्टफोन भी हो सकता है। कंपनी इसे 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ पेश कर सकती है। इसके कलर वेरिएंट्स की बात करें तो फोन को डॉन पर्पल और मिडनाइट ब्लैक में पेश किया जा सकता है।

Realme 11 5G के साथ में कंपनी Buds Air 5 Pro को भी लॉन्च कर सकती है। हाल ही में इसके भारतीय रिटेल बॉक्स का खुलासा किया गया था। Realme के आगामी ईयरबड्स कम से कम एक कलर वेरिएंट में आने की पुष्टि की गई है जो कि एस्ट्रल ब्लैक हो सकता है और इसका मॉडल नंबर RMA2120 बताया गया है। इनमें 11mm वूफर और 6mm माइक्रो ट्वीटर देखने को मिल सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  2. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  3. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  4. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  5. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  6. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  7. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  8. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  9. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  10. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »