Realme 11 Pro फोन के साथ मिलेगी Rs 4,499 की Realme Watch 2 Pro बिल्कुल फ्री! बस करना होगा ये काम

Realme 11 Pro के स्पेसिफिकेशन देखें तो इसके चाइनीज वेरिएंट में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ कर्व्ड डिस्प्ले है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 जून 2023 20:50 IST
ख़ास बातें
  • Realme 11 Pro Series भारत में 8 जून को लॉन्च होने जा रही है।
  • Realme 11 Pro मॉडल्स चीन में पहले ही लॉन्च किए जा चुके हैं।
  • स्मार्टफोन की खरीद पर ग्राहक को Realme Watch 2 Pro फ्री दी जाएगी।

Realme 11 Pro को कंपनी जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाली है जिसके लिए 8 जून का दिन निर्धारित है।

Photo Credit: Realme

Realme 11 Pro Series भारत में 8 जून को लॉन्च होने जा रही है। सीरीज में Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ मॉडल शामिल हैं। इनके साथ रियलमी बड्स एयर 5 प्रो (Realme Buds Air 5 Pro) को भी कंपनी लॉन्च करने जा रही है, ऐसी खबर है। Realme 11 Pro मॉडल्स चीन में पहले ही लॉन्च किए जा चुके हैं। अब धमाकेदार खबर ये है कि Realme 11 Pro स्मार्टफोन की खरीद पर ग्राहक को Realme Watch 2 Pro फ्री दी जाएगी। जी हां, कंपनी ने ये धमाकेदार ऑफर निकाला है। आइए इसके बारे में पूरी जानकारी आपको देते हैं। 

Realme 11 Pro सीरीज में कंपनी Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ को जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाली है। जिसके लिए 8 जून का दिन निर्धारित है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी खरीद के लिए पेज लाइव हो चुका है। लेकिन लॉन्च से पहले एक धमाकेदार ऑफर कंपनी ने पेश कर दिया है। अगर आप फोन की प्रीबुकिंग करवाते हैं तो इसके साथ आपको Realme Watch 2 Pro स्मार्टवॉच फ्री दी जाएगी। टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे ने इसका खुलासा किया है। टिप्स्टर ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसे लेकर पोस्ट भी किया है। 

Realme 11 Pro Series के प्री बुकिंग ऑफर के बारे में डिटेल्स शेयर करते हुए टिप्स्टर ने बताया है कि 8 जून से 14 जून के बीच फोन के लिए प्रीबुकिंग करने पर Realme Watch 2 Pro ग्राहकों को फ्री दी जाएगी जिसकी कीमत 4,499 रुपये है। बस ग्राहक को इसे क्लेम करने के लिए 8 जून से 14 जून 2023 के बीच में फोन की प्रीबुकिंग करवानी होगी। 

Realme 11 Pro के स्पेसिफिकेशन देखें तो इसके चाइनीज वेरिएंट में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ कर्व्ड डिस्प्ले है। इसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर लगाया गया है। जिसके साथ 12GB तक रैम दी गई है। Realme 11 Pro में डुअल रियर कैमरा हैं, जबकि Realme 11 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। ये फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस हैं। 11 Pro के साथ कंपनी 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे रही है, जबकि 11 Pro+ में 100W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

100-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.