5000mAh बैटरी, 8GB रैम, MediaTek Dimensity 1080 SoC के साथ Realme 10 सीरीज का पोस्टर लीक!

Realme 10 में 4GB RAM + 64GB  स्टोरेज और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2022 11:27 IST
ख़ास बातें
  • फोन को ब्लैक और ब्लू कलर्स में लॉन्च किया जाएगा।
  • फोन में 5,000mAh बैटरी देखने को मिल सकती है।
  • सीरीज में 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है।

Realme 10 Pro+ फोन Realme 9 Pro+ (फोटो में) का सक्सेसर होगा।

Realme की ओर से Realme 10 सीरीज के दो स्मार्टफोन मॉडल्स Realme 10 और Realme 10 Pro+ जल्द ही लॉन्च किए जा सकते हैं। सीरीज के लॉन्च से पहले इसके बारे में डिटेल्स आदि लीक होने लगे हैं। हाल ही में एक टिप्स्टर ने भी इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। टिप्स्टर ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें फोन का पोस्टर देखने में ऑफिशिअल पोस्टर जैसा ही लग रहा है। फोन को ब्लैक और ब्लू कलर्स में देखा जा सकता है और रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप भी दिखाई दे रहा है। इसमें कहा गया है कि फोन के अंदर मीडियाटेक प्रोसेसर होगा।

Realme 10 सीरीज को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। सीरीज के बारे में हाल ही में एक पोस्टर सामने आया है जो बिल्कुल अधिकारिक पोस्टर जैसा लग रहा है। इस में सीरीज के फोन्स के कलर, डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का भी जिक्र किया गया है। इसे टिप्स्टर Whylab ने चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर शेयर किया है। पोस्टर में लिखा गया है कि सीरीज में 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगा। Realme 10 में MediaTek Helio G99 SoC होने की बात कही गई है जबकि Realme 10 Pro+ में MediaTek Dimensity 1080 SoC मेंशन किया गया है। 

Realme 10 सीरीज का लेटेस्ट अपडेट कहता है कि फोन को ब्लैक और ब्लू कलर्स में लॉन्च किया जाएगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। Realme 10 में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होने की बात कही गई है। जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी देखने को मिल सकता है। वहीं, Realme 10 Pro+ में मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल होने की बात कही गई है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इसके बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रियलमी 10 की बैटरी कैपिसिटी को लेकर भी एक लीक सामने आया था। उसके बाद इसी सीरीज के फोन को गीकबेंच पर भी लिस्टेड देखा गया था। 

इस सीरीज को लेकर आए एक हालिया लीक में सामने आया था कि Realme 10 में 4GB RAM + 64GB  स्टोरेज और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन देखने को मिलेंगे। इसे क्लैश व्हाइट और रश ब्लैक कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है। Realme 10 Pro+ में 6GB RAM + 128GB  स्टोरेज, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। इसे डार्क मैटर, हाइपरस्पेस और नेबुला ब्लू शेड्स में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 5,000mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  15. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.