• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme 10 और Realme 10 Pro+ 5G स्‍मार्टफोन में मिलेगी कितनी रैम और स्‍टोरेज, अभी जानें

Realme 10 और Realme 10 Pro+ 5G स्‍मार्टफोन में मिलेगी कितनी रैम और स्‍टोरेज, अभी जानें

Realme 10 : रियलमी 10 को क्लैश वाइट और रश ब्लैक कलर में लाए जाने का दावा है। Realme 10 का बेस वैरिएंट 4GB रैम के साथ आएगा।

Realme 10 और Realme 10 Pro+ 5G स्‍मार्टफोन में मिलेगी कितनी रैम और स्‍टोरेज, अभी जानें

Realme 10 : रियलमी 10 Pro+ 5G को 3 कलर ऑप्‍शंस में लॉन्‍च किए जाने की उम्‍मीद है। यह 3 वैरिएंट में आ सकता है।

ख़ास बातें
  • रियलमी की नई नंबर सीरीज जल्‍द लॉन्‍च हो सकती है
  • अगले कुछ हफ्तों में 2 नए स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किए जा सकते हैं
  • इन्‍हें Realme 10 और Realme 10 Pro plus 5G कहा जा रहा है
विज्ञापन
रियलमी (Realme) की नई नंबर सीरीज जल्‍द लॉन्‍च की जा सकती है। कहा जा रहा है कि अगले कुछ हफ्तों में रियलमी 10 (Realme 10) सीरीज के स्मार्टफोन सामने आ सकते हैं। सबसे पहले Realme 10 और Realme 10 Pro+ 5G को अनवील किया जाएगा, उसके कुछ वक्‍त बाद नंबर सीरीज के बाकी स्‍मार्टफोन पेश किए जाएंगे। हर बार की तरह इस बार भी नंबर सीरीज को मिड रेंज में लाया जाना चाहिए और ज्‍यादा जोर स्‍पेक्‍स पर होना चाहिए। 

टिपस्टर सुधांशु अंभोरे और एपुअल्स की नई रिपोर्ट में इस बारे में बताया गया है। यह भी डिटेल दी गई है कि रियलमी के अपकमिंग स्‍मार्टफोन्‍स किस रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में आ सकते हैं। रियलमी 10 को क्लैश वाइट और रश ब्लैक कलर में लाए जाने का दावा है। Realme 10 का बेस वैरिएंट 4GB रैम के साथ आएगा। इसे 64GB और 128GB स्टोरेज ऑप्‍शन से लैस किया जा सकता है। 

Realme 10 Pro+ 5G को 3 कलर ऑप्‍शंस में लॉन्‍च किए जाने की उम्‍मीद है। यह 3 वैरिएंट में आ सकता है। इनमें 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB ऑप्‍शन शामिल हैं। कुछ अन्‍य रिपोर्ट्स बताती हैं कि Realme 10 में मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन में 5000mAh बैटरी होगी जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वहीं Realmi 10 Pro+ 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 प्रोसेसर मिलने की उम्‍मीद है। रियलमी 10 में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। 

करीब एक महीने पहले Realme 10 को मॉडल नंबर RMX3630 के साथ कथित तौर पर IECEE डेटाबेस पर देखा गया था। एक अन्‍य रिपोर्ट में कहा गया था कि रियलमी का यह हैंडसेट भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), इंडोनेशिया टेलीकॉम और NBTC सर्टिफिकेशन साइटों पर सामने आया है। इन कथित लिस्टिंग का मतलब यह माना जा रहा था कि Realme 10 भारत, इंडोनेशिया और थाईलैंड में लॉन्च हो सकता है। हालिया जानकारियों के बाद यह माना जाना चाहिए कि रियलमी 10 और रियलमी 10 प्‍लस प्रो 5जी जल्‍द भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »