Realme 1 को मिलने लगा कलरओएस 5.2 का स्टेबल अपडेट

Oppo के सब ब्रांड रियलमी ने अपने पहले स्मार्टफोन Realme 1 के लिए कलरओएस 5.2 अपडेट को जारी कर दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2018 10:21 IST
ख़ास बातें
  • Realme 1 को भविष्य में एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट दिए जाने का भी वादा
  • Realme 2 को भी जल्द मिलेगा कलरओएस 5.2 अपडेट
  • कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है अपडेट

Realme 1 को मिलने लगा ColorOS 5.2 का स्टेबल अपडेट

Oppo के सब ब्रांड रियलमी ने अपने पहले स्मार्टफोन Realme 1 के लिए कलरओएस 5.2 अपडेट को जारी कर दिया है। तकरीबन एक माह पहले कंपनी द्वारा चुनिंदा यूजर्स को सॉफ्टवेयर अपडेट का एक्सेस दिया गया था। ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए Realme 1 के लिए अपडेट को रोल आउट किया गया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि अपडेट को बैच बनाकर जारी किया गया है, ऐसे में उम्मीद है कि सभी यूजर्स तक अपडेट पहुंचने में समय लग सकता है।

Realme के मुताबिक, कंपनी का उद्देश्य है कि जनवरी 2019 के पहले सप्ताह तक अपडेट सभी यूजर्स तक पहुंच जाए। कंपनी के आधिकारिक फोरम पर मौजूद पोस्ट में रियलमी ने कहा कि यदि यूजर्स अपडेट का इंतजार नहीं कर सकते तो वह वेबसाइट से अपडेट पैकेज को डाउनलोड कर कंपनी द्वारा साझा किए निर्देशों को पढ़ने के बाद अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। सॉफ्टवेयर अपडेट का बिल्ड नंबर CPH1861EX_11.A.27 है।

ऑफिशियल चेंजलॉग के मुताबिक, ColorOS 5.2 अपडेट के साथ ब्यूटी और विविड मोड इंप्रूव होगा। नए अपडेट के इंस्टॉल होने के बाद Realme 1 यूजर्स तस्वीरों पर ऑथर वॉटरमार्क को जोड़ सकेंगे। साथ ही दिसंबर सिक्योरिटी पैच भी दिया जा रहा है। फ्रंट कैमरे के लिए बोकेह मोड की क्वालिटी को ऑप्टिमाइज़, कई मोड के लिए ऑनगोइंग नोटिफिकेशन और यूलो स्टेटस बार ब्लिंकिंग को बंद करना, ये तीनों ही फीचर्स बीटा वर्जन में उपलब्ध थे। लेकिन अभी यह बात स्पष्ट नहीं है कि यह फीचर्स स्टेबल अपडेट में मौजूद हैं या नहीं।

Realme पहले ही इस बात का खुलासा कर चुकी है कि कंपनी कलरओएस 5.2 अपडेट को Realme 2 स्मार्टफोन के लिए भी जारी करेगी। लेकिन अब देखने वाली बात यह होगी कि अपडेट को दिसंबर माह के अंत तक जारी किया जाएगा या फिर नहीं। कंपनी ने फिलहाल अभी इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि आखिर Realme C1 को अपडेट कब तक दिया जाएगा। कुछ समय पूर्व कंपनी ने वादा किया था कि अगले साल की पहली या फिर दूसरी तिमाही तक सभी Realme स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिल जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design
  • Great performance
  • Value for money
  • Good battery life
  • Bad
  • Average cameras
  • No fingerprint sensor
  • Cluttered OS
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3410 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme 1, Oppo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  9. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  10. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.