Realme 1 को कलरओएस 5.2 अपडेट मिलना शुरू

Realme 1 स्मार्टफोन को लेटेस्ट कलरओएस 5.2 सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। कंपनी ने ColorOS 5.2 अपडेट के स्टेबल वर्ज़न को सभी रियलमी 1 हैंडसेट के लिए उपलब्ध कराया है।

Realme 1 को कलरओएस 5.2 अपडेट मिलना शुरू
ख़ास बातें
  • Realme के सीईओ माधव शेठ ने अपडेट को रोलआउट करने की जानकारी दी
  • Realme 1 को भविष्य में एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट दिए जाने का भी वादा
  • रियलमी 2 और रियलमी सी1 के लिए भी कलरओएस 5.2 पर काम चल रहा है
विज्ञापन
Realme 1 स्मार्टफोन को लेटेस्ट कलरओएस 5.2 सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। कंपनी ने ColorOS 5.2 अपडेट के स्टेबल वर्ज़न को सभी रियलमी 1 हैंडसेट के लिए उपलब्ध कराया है। यूज़र सिर्फ आईएमईआई नंबर के साथ एक आसान फॉर्म को भरकर इस अपडेट को जल्द पा सकते हैं। जानकारी दी गई है कि सफल रजिस्ट्रेशन के बाद रजिस्टर्ड यूज़र को 24 घंटे के भीतर कलरओएस 5.2 का अपडेट मिल जाएगा। कलरओएस 5.2 अपडेट के ज़रिए Realme 1 में सेल्फी कैमरे के लिए बेहतर बोकेह क्वालिटी और चुनिंदा ऑप्टिमाइज़ेशन जैसे फीचर मिल जाएंगे।

Realme के सीईओ माधव शेठ ने ट्वीट करके इस अपडेट को रोलआउट करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रियलमी 1 के लिए कलरओएस 5.2 के स्टेबल वर्ज़न को रोलआउट किया जा रहा है। अपडेट पहले पाने के लिए इच्छुक यूज़र एक फॉर्म भर कर अगले 24 घंटे में अपने फोन को अपडेट कर सकते हैं।

(पढें: रियलमी 1 का रिव्यू)

नए फीचर की बात करें तो कलरओएस 5.2 फ्रंट कैमरे के लिए बोकेह फीचर के लिए ऑप्टिमाइज़ेशन लेकर आता है। अलग-अलग मोड के नोटिफिकेशन के लिए भी ऑप्टिमाइज़ेशन है। इसके अलावा सिंगल स्वाइप नोटिफिकेशन डिसमिस, हेडसेट आइकन और नया स्मार्ट बार फीचर भी फोन का हिस्सा बन जाता है।


बता दें कि Realme 1 और Realme 2 को भविष्य में एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट दिए जाने का भी वादा है। लेकिन ऐसा कब तक होगा? यह साफ नहीं है। कंपनी ने बताया है कि रियलमी 2 और रियलमी सी1 के लिए भी कलरओएस 5.2 पर काम चल रहा है। लेकिन इसमें अभी थोड़ा वक्त लगेगा।

याद रहे कि Realme ने इस हफ्ते ही मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर से लैस अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme U1 भारत में लॉन्च किया था।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Unique design
  • Great performance
  • Value for money
  • Good battery life
  • कमियां
  • Average cameras
  • No fingerprint sensor
  • Cluttered OS
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी60
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3410 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 1, Realme, Oppo, Realme 2, Realme C1, Realme 2 Pro, Realme U1
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »