Realme 1 का सबसे सस्ता वेरिएंट अब नहीं बिकेगा

Realme 1 का शुरुआती वेरिएंट (3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज) अमेज़न इंडिया या रियलमी की वेबसाइट पर लिस्ट नहीं है। इस बीच कंपनी ने गैजेट्स 360 को पुष्टि की है कि रियलमी 1 के इस मॉडल को अब नहीं बेचा जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 अगस्त 2018 12:21 IST
ख़ास बातें
  • Realme 1 का शुरुआती वेरिएंट 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वाला है
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित Realme 1 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए थे
  • Realme 2 भी लॉन्च हो चुका है मार्केट में
Realme 1 को भारत में मई महीने में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इस हफ्ते ही पुराने फोन के अपग्रेड Realme 2 को लॉन्च किया। गैजेट्स 360 को पता चला है कि अब Realme 1 का शुरुआती वेरिएंट (3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज) अमेज़न इंडिया या रियलमी की वेबसाइट पर लिस्ट नहीं है। इस बीच कंपनी ने गैजेट्स 360 को पुष्टि की है कि रियलमी 1 के इस मॉडल को अब नहीं बेचा जाएगा।

बता दें कि रैम और स्टोरेज पर आधारित Realme 1 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 8,990 रुपये, 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 10,990 रुपये और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 13,990 रुपये में बेचा जाता रहा है। दूसरी तरफ, Realme 2 के दो वेरिएंट मार्केट में उतारे गए हैं- 8,990 रुपये में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 10,990 रुपये में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट।

देखा जाए तो फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा रियलमी 2 में पुराने फोन की तुलना में कोई बड़ा अपग्रेड नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि रियलमी ब्रांड का नया मॉडल पुराने मॉडल की सेल में ही सेंध लगाने का काम कर सकता है। संभवतः इस वजह से कंपनी ने Realme 1 के सबसे सस्ते वेरिएंट की बिक्री बंद करने का फैसला किया है। हालांकि, कंपनी की ओर से इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है।

याद रहे कि Realme को सबसे पहले भारत में ओप्पो के सब-ब्रांड के तौर पर उतारा गया था। यह एक ऑनलाइन ब्रांड है जिसे खास युवाओं को ध्यान रखकर बनाया गया है। कंपनी ने पिछले महीने ही ऐलान किया कि आगे से यह कंपनी अलग ब्रांड के तौर पर काम करेगी।

Realme 2 के लॉन्च इवेंट में कंपनी ने इशारा दिया कि जल्द ही रियलमी 2 प्रो वर्ज़न को भी लाया जाएगा। प्रो मॉडल में 6 जीबी रैम दिए जाने की संभावना है। एक ट्वीट के जवाब में Ralme India के सीआईओ माधव शेठ ने कहा कि स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर वाला एक मॉडल जल्द आ सकता है। संभवतः यह Realme 2 Pro होगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Oppo, Amazon

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.