• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सबसे फास्‍ट प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite लॉन्‍च! स्‍मार्टफोन्‍स की बैटरी बचाएगा, 2.5 घंटे ज्‍यादा गेमिंग कर पाएंगे

सबसे फास्‍ट प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite लॉन्‍च! स्‍मार्टफोन्‍स की बैटरी बचाएगा, 2.5 घंटे ज्‍यादा गेमिंग कर पाएंगे

Qualcomm Snapdragon 8 Elite : मोबाइल फोन्‍स के लिए चिपसेट बनाने वाली कंपनी क्‍वॉलकॉम ने अपना नया फ्लैगशिप प्रोसेसर पेश कर दिया है।

सबसे फास्‍ट प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite लॉन्‍च! स्‍मार्टफोन्‍स की बैटरी बचाएगा, 2.5 घंटे ज्‍यादा गेमिंग कर पाएंगे

क्‍वॉलकॉम ने अपने लेटेस्‍ट चिपसेट को इंटेल के प्रोसेसर से भी दमदार बताया है।

ख़ास बातें
  • क्‍वॉलकॉम Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर लॉन्‍च
  • स्‍नैपड्रैगन टेक समिट में लॉन्‍च
  • क्‍वॉलकॉम का अबतक का सबसे तेज मोबाइल प्रोसेसर
विज्ञापन
Qualcomm Snapdragon 8 Elite : कई महीनों से जिसका इंतजार था, वो लॉन्‍च अब हो गया है। मोबाइल फोन्‍स के लिए चिपसेट बनाने वाली कंपनी क्‍वॉलकॉम ने अपना नया फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite पेश कर दिया है। क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन टेक समिट में इसे लॉन्‍च किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, नया प्रोसेसर, पिछले मॉडल के मुकाबले ज्‍यादा फास्‍ट है। दावा है कि यह सीपीयू परफॉर्मेंस को सिंगल और मल्टी-थ्रेडेड बेंचमार्क में 45 गुना तक बूस्‍ट करता और पिछले मॉडल से 44 फीसदी अधिक पावर एफ‍िशिएंट है।  

Snapdragon 8 Elite में 4.32 गीगाहर्ट्ज तक के 2 प्राइम कोर और 3.53 गीगाहर्ट्ज तक के 6 परफॉरमेंस कोर हैं। इसमें 5300 मेगाहर्ट्ज पर सबसे तेज LPDDR5X मेमोरी है। ना सिर्फ परफॉर्मेंस के लेवल पर बल्कि मोबाइल गेमिंग के लिए भी Snapdragon 8 Elite को दमदार बनाया गया है। यह फोन की पावर को बचाता है, जिससे ढाई घंटे तक ज्‍यादा गेमिंग की जा सकती है। 

क्‍वॉलकॉम ने अपने लेटेस्‍ट चिपसेट को इंटेल के प्रोसेसर से भी दमदार बताया है। कहा है कि iso-पावर पर यह इंटेल कोर अल्ट्रा 7 सीरीज 2 पीक की तुलना में 162 फीसदी तेज सीपीयू परफॉर्मेंस पेश करता है। 

GPU के लेवल पर भी स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट कई इम्‍प्रूवमेंट्स लाता है। इसमें मौजूद ओरियन सीपीयू,  स्लाइस्ड आर्किटेक्चर वाला पहला एड्रेनो जीपीयू है। इससे किसी भी डिवाइस को तेज परफॉर्म करने और बैटरी लाइफ को ऑप्टिमाइज करने में मदद मिलती है। दावा है कि यह पहले की जीपीयू परफॉर्मेंस से 40 फीसदी अपग्रेड है। 

नए चिपसेट की मदद से फोन कंपनियां अपने यूजर्स को कई अच्‍छे एआई फीचर्स दे पाएंगी, क्‍योंकि इसके एआई इंजन में सबसे फास्‍ट क्वालकॉम हेक्सागन NPU है। यह पिछले मॉडल के मुकाबले 45 फीसदी  एआई परफॉर्मेंस को इम्‍प्रूव करता है। दावा है कि नए चिपसेट की मदद से 5जी कनेक्टिविटी और उसकी परफॉर्मेंस और बेहतर होगी। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. BYD ने पेश किया Atto 3 का नया वर्जन, 630 किलोमीटर तक की रेंज  
  3. दीवार पर लगाने की जरूरत नहीं! Haier का टावर AC लॉन्च, EMI ₹1994 से शुरू
  4. WhatsApp चलाना है तो फोन बदलना पड़ेगा! इन डिवाइस में जल्द बंद होगा सपोर्ट
  5. Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!
  6. Vivo X Fold 6 के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Bitcoin का प्राइस चढ़ा, ईरान के साथ डील की संभावना का असर 
  8. JBL ने लॉन्च किए नए साउंडबार, सिनेमा जैसा अनुभव अब घर पर मिलेगा, जानें खासियतें
  9. Dell XPS 14, XPS 16 लैपटॉप 32GB RAM के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus Ace 6 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »