• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Poco X7 Pro 5G फोन 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

Poco X7 Pro 5G फोन 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

Poco X7 Pro के डुअल रियर कैमरा मॉड्यूल में मेन कैमरा OIS-सपोर्टेड 50-मेगापिक्सल Sony IMX882 सेंसर होगा, जो f/1.5 अपर्चर से लैस होगा।

Poco X7 Pro 5G फोन 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

Poco X6 Pro (ऊपर तस्वीर में) का सक्सेसर हो सकता है X7 Pro स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • Poco X7 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया गया है
  • टिप्सटर ने फोन के रेंडर को भी शेयर किया है
  • तीन रंगों - काले, हरे और डुअल-टोन (काले और पीले) में आ सकता है फोन
विज्ञापन
Poco X7 सीरीज में वेनिला मॉडल के साथ X7 Pro और पहली बार X7 लाइनअप में एक Ultra मॉडल होने की संभावना जताई जा रही है। हालिया दिनों में Poco X7 को लेकर एक के बाद एक लीक ऑनलाइन देखने को मिले हैं और अब, X7 Pro के ग्लोबल वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया गया है। यहां एक या दो हिस्सों की नहीं, बल्कि करीब-करीब सभी मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को शेयर किया गया है। Poco X7 Pro के MediaTek Dimensity 8400-Ultra चिपसेट के साथ आने की उम्मीद है, जो एक 4nm SoC है। इसका AnTuTu बेंचमार्क स्कोर भी शेयर किया गया है। दावा किया गया है कि स्मार्टफोन 6,000mAh बैटरी, 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP मेन रियर कैमरा से लैस होगा। इसके अलावा, टिप्सटर ने अपकमिंग फोन के डिजाइन रेंडर को भी शेयर किया है।

X पर एक टिप्सटर (@passionategeekz) ने Poco X7 Pro 5G के ग्लोबल वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया है। टिप्सटर ने फोन के रेंडर को भी शेयर किया है, जिसमें फोन को तीन रंगों - काले, हरे और डुअल-टोन (काले और पीले रंग का कॉम्बो) में दिखाया गया है। कथित Poco X7 Pro के रियर में वर्टिकली सेट किया गया पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है, जिसमें दो बड़े कैमरा रिंग शामिल हैं। LED फ्लैश यूनिट को मॉड्यूल के बाहर रखा गया है।

टिप्सटर का कहना है कि इस कैमरा मॉड्यूल में मेन कैमरा OIS-सपोर्टेड 50-मेगापिक्सल Sony IMX882 सेंसर होगा, जो f/1.5 अपर्चर से लैस होगा। यह भी बताया गया है कि कैमरा सेटअप 60 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम होगा और प्रोफेशनल वीडियो के लिए OIS और EIS को सपोर्ट करेगा।

इसके MediaTek Dimensity 8400-Ultra चिपसेट पर काम करने की उम्मीद है, जो 4nm SoC होगा। बताया गया है कि यह AI परफॉर्मेंस में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगा। इसका AnTuTu बेंचमार्क स्कोर 1,704,330 बताया गया है। फोन Xiaomi के HyperOS 2 पर चलेगा और WildBoost 3.0 से लैस हो सकता है।

टिप्सटर आगे बताता है कि Poco X7 Pro में 6000mAh बैटरी मिलेगी, जो 14.5 घंटे का बैकअप देगी। इसके शून्य से 100% चार्ज होने में 42 मिनट का समय लग सकता है। इसके लिए फोन 90W HyperCharge सपोर्ट कर सकता है।

फोन में 6.67-इंच CrystalRes 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद की जा रही है, जो 3200 nits की पीक ब्राइटनेस और 2560Hz का जबरदस्त टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट कर सकता है। बेहतर गेमिंग के लिए Poco अपने अपकमिंग X7 Pro स्मार्टफोन में LiquidCool 4.0 कूलिंग सिस्टम दे सकती है।

इसके अलावा, इसके IP68 सर्टिफिकेशन से लैस होने की संभावना है। टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि Poco फोन Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन से लैस होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »