• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Poco X6 Neo स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी समेत कई खूबियां, दाम भी धांसू

Poco X6 Neo स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी समेत कई खूबियां, दाम भी धांसू

Poco X6 Neo : ICICI Bank क्रेडिट कार्ड का यूज करने पर 1 हजार रुपये का डिस्‍काउंट भी मिलेगा।

Poco X6 Neo स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी समेत कई खूबियां, दाम भी धांसू

Poco X6 Neo में 6.67 इंच का पंच होल AMOLED डिस्‍प्‍ले है। यह गोरिल्‍ला ग्‍लास 5 के प्रोटेक्‍शन से पैक है।

ख़ास बातें
  • Poco X6 Neo 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च हुआ
  • कई सारे हाईटेक फीचर्स से लैस है यह फोन
  • साइड माउंटेड फ‍िंंगरप्रिंट की भी है सुविधा
विज्ञापन
शाओमी (Xiaomi) के इंडिपेंडेंट ब्रैंड पोको (Poco) ने भारत में एक नया स्‍मार्टफोन Poco X6 Neo लॉन्‍च कर दिया है।  इसे मिड रेंज में लाया गया है। Poco X6 Neo में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर लगा है। 108 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा इस फोन में है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्‍सल का है। 5000 एमएएच बैटरी वाले Poco X6 Neo में 33 वॉट की चार्जिंग का सपोर्ट है। कई और खूबियों भी इस फोन में समेटी गई हैं। इसे दो रैम और स्‍टोरेज वेरिएंट में लाया गया है। 
 

Poco X6 Neo Price in India 

The Poco X6 Neo के 8GB+128GB मॉडल के दाम 15,999 रुपये हैं। इसका 12GB + 256GB मॉडल 17,999 रुपये का है। फोन को एस्ट्रल ब्लैक, होराइजन ब्लू और मार्टियन ऑरेंज कलर ऑप्‍शन में लिया जा सकेगा। Flipkart पर अर्ली एक्‍सेस सेल आज 13 मार्च को शाम 7 बजे से शुरू हो रही है। ICICI Bank क्रेडिट कार्ड का यूज करने पर 1 हजार रुपये का डिस्‍काउंट भी मिलेगा।  
 

Poco X6 Neo Features, Specifications

Poco X6 Neo में 6.67 इंच का पंच होल AMOLED डिस्‍प्‍ले है। यह गोरिल्‍ला ग्‍लास 5 के प्रोटेक्‍शन से पैक है। डिस्‍प्‍ले में 2400 x 1080 पिक्‍सल्‍स रेजॉलूशन है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। पीक ब्राइटनैस 1000  निट्स है। फ्लैट फ्रेम डिजाइन में आने वाले Poco X6 Neo का वजन 175 ग्राम है। 

फोन को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर की ताकत दी गई है। इसके साथ 8 और 12 जीबी LPDDR4x RAM व UFS 2.2 स्‍टोरेज है। नया पोको फोन एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलता है, जिस पर MIUI 14 की लेयर है। कंपनी का वादा है कि यूजर्स को 2 एंड्रॉयड अपडेट्स और 4 साल के सिक्‍यो‍रिटी अपडेट्स दिए जाएंगे। 

Poco X6 Neo में 108 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी रियर कैमरा है। इसके साथ 2 मेगापिक्‍सल का डेप्‍थ सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी शूटर है। यह फोन साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm हेडफोन जैक, आईआर ब्‍लास्‍टर की खूबियों के साथ आता है। 5 हजार एमएएच की बैटरी इस डिवाइस में है, जो 33 वॉट की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great display with slim bezels
  • Value for money
  • Main camera produces good results in daylight
  • Good battery life
  • कमियां
  • Runs Android 13
  • Bloatware
  • Lowlight camera performance
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6080
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »