Poco X6 Neo की फोटो हुईं लीक, 108MP कैमरा के साथ अगले हफ्ते दे सकता दस्तक

Poco X6 Neo में 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। इसके अलावा फोन में 5,000mAh की बैटरी भी होगी।

Poco X6 Neo की फोटो हुईं लीक, 108MP कैमरा के साथ अगले हफ्ते दे सकता दस्तक

Photo Credit: Poco

Poco X6 Neo में 108 मेगापिक्सल कैमरा होगा।

ख़ास बातें
  • Poco X6 Neo की कीमत 16 हजार रुपये से कम होगी।
  • Poco X6 Neo में 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा।
  • Poco X6 Neo में 5,000mAh की बैटरी भी होगी।
विज्ञापन
Poco भारत में Poco X6 Neo नाम का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। यह स्मार्टफोन ब्रांड का 2024 का पहला फोन होगा जिसे Neo ब्रांडिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा। हमारे सोर्स के अनुसार, स्मार्टफोन का सबसे डिजाइन सबसे खास है और यह जेन जेड यूजर्स को टारगेट करने की संभावना है। यहां हम आपको Poco X6 Neo के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Poco X6 Neo की कीमत और लॉन्च


हमारे सोर्स के अनुसार, कंपनी अगले हफ्ते तक भारत में Poco X6 Neo लॉन्च करेगी। Poco X6 Neo की कीमत 16 हजार रुपये से कम होगी। यह स्मार्टफोन कई रैम और स्टोरेज कॉफिगेशन में उपलब्ध हो सकता है।


Poco X6 Neo की लाइव फोटो और डिजाइन


हमें Poco X6 Neo की फोटो भी मिलीं, जिनसे बैक पैनल के डिजाइन का पता चला है। फोन ऑरेंज कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। फोन में बाईं ओर पोको ब्रांडिंग के साथ टॉप पर एक कैमरा मॉड्यूल भी नजर आ रहा है। फोन के स्पेसिफिकेशन हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 13R Pro मॉडल के समान होने की संभावना है।

फोन के रियर पैनल में Redmi Note 13R Pro जैसे दिलचस्प पैटर्न के साथ एक फ्लैट डिजाइन है। फोटो से कंफर्म होता है कि Poco X6 Neo में एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप होगा। वॉल्यूम कंट्रोल और पावर ऑन/ऑफ बटन बाईं ओर हैं। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हम कंफर्ट कर सकते हैं कि स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। इसके अलावा फोन में 5,000mAh की बैटरी भी होगी। जल्द ही भारत में लॉन्च के बारे में आधिकारिक घोषणा हो सकती है।


Poco X6 Neo के अनुमानित स्पेसिफिकेशन


पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार, Poco X6 Neo में Redmi Note 13R Pro के जैसे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन मिल सकते हैं। यह स्मार्टफोन हाल ही में चीन में लॉन्च हुआ था। भारत में लॉन्च होने पर उम्मीद की जा सकती है कि Poco X6 Neo में समान स्पेसिफिकेशन और फीचर्स होंगे।

Redmi Note 13R Pro में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। इसमें MediaTek Dimensity 6080 SoC दिया गया है। फोन में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसके अलावा स्मार्टफोन में ऑथेंटिकेशन के लिए एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  12. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  14. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  15. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »