Poco X3 NFC लॉन्च, स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर और 64 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस

Poco X3 NFC की कीमत EUR 229 (करीब 19,900 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज का है। स्मार्टफोन के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को EUR 269 (करीब 23,400 रुपये) में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 7 सितंबर 2020 22:17 IST
ख़ास बातें
  • Poco X3 NFC में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है
  • Poco X3 NFC की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है
  • पोको एक्स3 एनएफसी हैंडसेट एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है
Poco X3 NFC को लॉन्च कर दिया गया है। यह पोको ब्रांड की एक्स सीरीज़ का लेटेस्ट हैंडसेट है। पोको ब्रांड का यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप, पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले और एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। पोको एक्स3 के रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट हैं। रंगों के विकल्प भी दो ही हैं। यह फोन फरवरी महीने में पेश किए गए Poco X2 का अपग्रेड है। पोको एक्स3 एनएफसी को एक वर्चुअल इवेंट में लॉन्च किया गया।
 

Poco X3 NFC price, availability

पोको एक्स3 एनएफसी की कीमत EUR 229 (करीब 19,900 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज का है। स्मार्टफोन के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को EUR 269 (करीब 23,400 रुपये) में बेचा जाएगा। Poco X3 को ग्राहक कोबाल्ट ब्लू और शैडो ग्रे रंग में खरीद पाएंगे।

फिलहाल, पोको एक्स3 हैंडसेट को भारत लाए जाने के संबंध में जानकारी नहीं मिली है।
 

Poco X3 NFC specifications

डुअल-सिम पोको एक्स3 एनएफसी हैंडसेट एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम मौज़ूद हैं।
Advertisement

Poco X3 NFC में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX682 सेंसर है। इसके साथ अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है। आगे की तरफ होल पंच कट आउट है जिसमें 20 मेगापिक्सल के सेंसर को जगह मिलेगी।

Poco X3 NFC की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, ब्लूटूथ, 4जी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 5,160 एमएएच की है और यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.