Poco X3 NFC में होगा 64 मेगापिक्सल कैमरा, और भी स्पेसिफिकेशन आए सामने

Poco X3 NFC लॉन्च इवेंट 7 सितंबर को होगा और शाम 5.30 बजे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। हाल के सुझावों से पता चलता है कि फोन में 6.67-इंच का डिस्प्ले हो सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 3 सितंबर 2020 15:38 IST
ख़ास बातें
  • Poco X3 NFC 7 सितंबर को होगा लॉन्च
  • Snapdragon 732G प्रोसेसर और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग से होगा लैस
  • 64-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा की भी हो चुकी है पुष्टि

Poco X3 NFC में 64 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा

Poco X3 NFC कुछ दिनों में यानी 7 सितंबर को आधिकारिक रूप से लॉन्च होने वाला है और कंपनी ने अब इस आगामी फोन के स्पेसिफिकेशन को टीज़ करना शुरू कर दिया है। Xiaomi स्पिन-ऑफ ब्रांड ने बुधवार को ट्विटर पर तीन रहस्यमय तस्वीरों के साथ फीचर्स का संकेत दिया। अलग से, ई-रिटेलर Aliexpress पर एक लिस्टिंग से पता चला है कि पोको एक्स3 एनएफसी 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी 5,160mAh की बैटरी लेकर आएगा। हैंडसेट में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी चिपसेट होगा।

Poco X3 NFC के मुख्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा करते हुए तीन तस्वीरें साझा की गई हैं। ट्वीट में पहली तस्वीर को डीकोड किए जाने पर संकेत मिलते हैं कि फोन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। दूसरी तस्वीर बताती है कि फोन में 240 हर्ट्ज़ टच लेटेंसी हो सकती है। तीसरी तस्वीर बताती है कि Poco X3 NFC में दो वेरिएंट हो सकते हैं। यह एक 'प्रो 'मॉडल हो सकता है, जिसके पोको एक्स3 एनएफसी के साथ में लॉन्च होने का अनुमान है।
 

ट्विटर पर कुछ यूज़र्स ने यह भी सुझाव दिया है कि तीसरी तस्वीर फोन की कीमत 229 डॉलर (लगभग 16,700 रुपये) होने की तरफ इशारा करती है।
 

चीनी ई-रिटेलर Aliexpress ने भी पोको एक्स3 के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन को टीज़ करने के लिए समर्पित पेज बनाया है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी चिपसेट से लैस होगा और इसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी बैक कैमरा होगा। हैंडसेट 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी 5,160mAh की बैटरी से लैस आएगा।
Advertisement

Poco X3 NFC लॉन्च इवेंट 7 सितंबर को होगा और शाम 5.30 बजे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। हाल के सुझावों से पता चलता है कि फोन में 6.67-इंच का डिस्प्ले हो सकता है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है और यह 20 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आ सकता है। पोको एक्स3 एनएफसी को होल-पंच डिस्प्ले और आयताकार आकार के मॉड्यूल के साथ आने की भी इत्तला दी गई है। अन्य लीक के अनुसार, फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.