Poco X3 की कीमत लीक, भारत में 22 सितंबर को लॉन्च होने का दावा

एक टिपस्टर का दावा है कि Poco X3 को 22 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह भी दावा किया गया है कि फोन की कीमत 18,999 रुपये या 19,999 रुपये होगी।

Poco X3 की कीमत लीक, भारत में 22 सितंबर को लॉन्च होने का दावा

Poco X3 NFC में 64 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है

ख़ास बातें
  • Poco X3 NFC के नाम से ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है फोन
  • भारतीय वेरिएंट में हो सकती है बड़ी बैटरी और ज्यादा रैम
  • भारत में 18,999 रुपये या 19,999 रुपये में लॉन्च किए जाने का है दावा
विज्ञापन
Poco X3 को भारत में 22 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत 18,999 रुपये या 19,999 रुपये हो सकती है। कीमत का दावा एक टिपस्टर द्वारा किया गया है। टिपस्टर यह भी कहता है कि स्मार्टफोन के भारतीय वेरिएंट में एक बड़ी बैटरी होगी, जो पिछले हफ्ते यूरोप में पोको एक्स3 एनएफसी में भी थी। फोन की शुरुआत के एक दिन बाद, एक और टिपस्टर ने दावा किया था कि हैंडसेट का भारतीय वेरिएंट यूरोपीय मॉडल के विपरीत 8 जीबी रैम से लैस होगा।

टिपस्टर देबयान रॉय के दावों के अनुसार, पोको एक्स3 को 22 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। रॉय यह भी दावा करता है कि फोन की कीमत 18,999 रुपये या 19,999 रुपये होगी और इस बात पर भी ज़ोर दिया गया है कि संभावना है कि कीमत 19,999 रुपये रखी जाए। यूरोप में, पिछले हफ्ते Poco X3 NFC (ग्लोबल) को लॉन्च किया गया था। इसके 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 229 यूरो (लगभग 19,900 रुपये) और 269 यूरो (लगभग 23,400 रुपये) रखी गई है।
 
हाल ही में, पोको इंडिया के महाप्रबंधक सी मनमोहन ने ट्विटर पर संकेत दिया था कि फोन को भारत में 20,000 + टैक्सेस के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

इसके अलावा, रॉय का दावा है कि भारतीय वेरिएंट में ग्लोबल वेरिएंट की तुलना में थोड़ी बड़ी बैटरी होगी। Poco X3 NFC ग्लोबल वेरिएंट में 5,160mAh की बैटरी है।

हाल ही में जानकारी लीक हुई थी कि पोको एक्स3 के इंडियन वेरिएंट में 8 जीबी रैम दी जाएगी। फोन को गीकबेंच साइट पर 8 जीबी रैम के साथ लिस्ट भी किया जा चुका है।
 

Poco X3 NFC global variant specifications

फोन के ग्लोबल वेरिएंट की बात की जाए तो डुअल-सिम पोको एक्स3 एनएफसी हैंडसेट एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम मौज़ूद हैं।

Poco X3 NFC में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX682 सेंसर है। इसके साथ अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है। आगे की तरफ होल पंच कट आउट है जिसमें 20 मेगापिक्सल के सेंसर को जगह मिलेगी।

Poco X3 NFC की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, ब्लूटूथ, 4जी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 5,160 एमएएच की है और यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »