Poco X3 के स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स लीक, 8 सितंबर को हो सकता है लॉन्च

Poco X3 फोन Mi Turkey forums पर सामने आया था, लेकिन अब इस लिस्टिंग को डिलीट कर दिया गया है।

Poco X3 के स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स लीक, 8 सितंबर को हो सकता है लॉन्च

Poco X3 के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद हो सकता है

ख़ास बातें
  • Poco X3 में दी जा सकती है 5,160 एमएएच बैटरी
  • पोको एक्स3 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732 प्रोसेसर से लैस हो सकता है पोको एक्स3
विज्ञापन
Poco X3 स्मार्टफोन कथित रूप से ऑनलाइन लीक हुआ है। माना जा रहा है कि यह आगामी फोन Poco X2 का ही सक्सेसर होगा, जो कि फरवरी में लॉन्च हुआ था। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो फोन का आधिकारिक रूप में दिखने वाले रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए हैं, साथ ही फोन लॉन्च की जानकारी भी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, पोको एक्स3 फोन कथित रूप से 8 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी Mi Turkey फोरम पर लीक हुई थी। संभवाना है कि यह लॉन्च तारीख तुर्की की हो सकती है। फिलहाल, इस मामले पर कोई स्पष्टता सामने नहीं आई है। हालांकि, लीक रेंडर्स की बात करें, तो पोको एक्स3 फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन देखने को मिला है।
 

Poco X3 फोन Mi Turkey forums पर लिस्ट हुआ है, जिसकी जानकारी सबसे पहले टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने दी। हालांकि, अब फोरम से यह पोस्ट डिलीट कर दिया गया है। लेकिन डिलीट होने से पहले ईशान अग्रवाल ने स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स को स्पॉट कर लिया। टिप्सटर के अनुसार, लीक में जानकारी दी गई थी कि पोको एक्स3 फोन 8 सितबंर को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, फोन के रेंडर्स से फ्रंट पैनल का होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन देखने को मिला, जो कि स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में बीचोबीच स्थित था। तस्वीर से इशारा मिलता है कि पोको एक्स3 फोन साइड-माउंटडे फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आ सकता है। इसके अलावा फोन में ब्लू और ब्लैक ग्रेडिएंट फिनिश मिलेगा।  

पोको एक्स3 के पिछले हिस्से पर कथित रूप से क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया था, जो कि सेमी कर्व्ड रेक्टैंग्यूलर शेप के कैमरा मॉड्यूल में स्थित था। कैमरा मॉड्यूल के आस-पास लिखे अक्षरों के अनुसार, फोन का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सलल का होगा।
 

Poco X3 specifications (expected)

स्पेसिफिकेशन के अनुसार, पोको एक्स3 फोन में 6.67 इंच 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ 240 हर्ट्ज़ टच लेटेंसी फीचर होगी। इसके अलावा फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732 प्रोसेसर से लैस होगा। जैसे कि हमने बताया पोको एक्स3 फोन में 64 मेगापिक्सल वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद हो सकता है। पोको एक्स3 फोन में 5,160 एमएएच बैटरी के साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।

जैसे कि हमने उल्लेख किया था पोको एक्स3 फोन Poco X2 का ही सक्सेसर होगा, जो कि फरवरी में लॉन्च हुआ था। लीक स्पेसिफिकेशन से माना जा सकता है कि पोको एक्स3 फोन अपने पिछले वर्ज़न की तुलना में अपग्रेड प्रोसेसर और बैटरी क्षमता के साथ आएगा। पोको एक्स2 में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप मौजूद था।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Strong specifications at attractive prices
  • Good overall performance and battery life
  • Still photos in the daytime look very good
  • कमियां
  • Large and bulky
  • Ads and bloatware in the UI
  • Poor low-light video quality
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »