Poco X2 यूजर्स का दावा, अपडेट के बाद फोन के कैमरा और टच में दिक्‍कत, चार्जिंग भी हुई स्‍लो

पोको फोन के लिए MIUI 12.5.6 ग्लोबल स्टेबल रिलीज को कुछ हफ्ते पहले रोलआउट किया गया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2021 20:46 IST
ख़ास बातें
  • Poco X2 में MIUI 12.5.6 अपडेट के बाद यूजर्स ने शिकायतें की हैं
  • यूजर्स को कैमरा, चार्जिंग और टच से जुड़ी परेशानियां आ रही हैं
  • इससे पहले जून में भी कई यूजर्स ने ऐसी समस्‍याएं रिपोर्ट की थीं

पोको के ऑफ‍िशियल Poco Support अकाउंट ने कुछ ट्वीट्स का जवाब दिया है, लेकिन पूरी डिटेल नहीं दी है।

Photo Credit: Gadgets360/Jamshed Avari

Poco X2 स्‍मार्टफोन में MIUI 12.5.6 को अपडेट करने के बाद भारत में इस डिवाइस के कई यूजर फोन में कैमरा, टच और चार्जिंग की समस्या रिपोर्ट कर रहे हैं। प्रभावित हुए यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतों में आरोप लगाया है कि लेटेस्‍ट अपडेट को इंस्‍टॉल करने के बाद Poco X2 स्‍मार्टफोन का उनका कैमरा रिस्‍पॉन्‍ड नहीं कर रहा। कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि उनका फोन टच इनपुट पर रिस्‍पॉन्‍ड नहीं कर रहा। नए अपडेट के बाद कुछ यूजर स्‍लो चार्जिंग की समस्‍या से जूझ रहे हैं। पोको फोन के लिए MIUI 12.5.6 ग्लोबल स्टेबल रिलीज को कुछ हफ्ते पहले रोलआउट किया गया था।

प्रभावित हुए कई यूजर्स ने Poco India को इन समस्याओं के बारे में सूचना देने के लिए ट्विटर की मदद ली है।  
Advertisement

कुछ यूजर्स ने रिपोर्ट किया है कि पोको फोन का कैमरा अब काम नहीं कर रहा है। कुछ यूजर्स ने Poco X2 की टचस्क्रीन के साथ समस्या का सामना करने का दावा किया है। और कुछ यूजर्स स्‍लो चार्जिंग से जूझ रहे हैं। 
पोको के ऑफ‍िशियल Poco Support अकाउंट ने MIUI 12.5.6 अपडेट को इंस्टॉल करने के बाद आ रही परेशानियों से जुड़े कुछ ट्वीट्स का जवाब दिया है। हालांकि इसने अभी तक कोई ठोस डिटेल्‍स नहीं दी है। 
Advertisement
कुछ यूजर्स ने अपनी समस्‍या के बारे में बताने के लिए Gadgets 360 से संपर्क किया है। यूजर्स ने दावा किया है कि उन्होंने फोन को रिस्‍टार्ट किया। सेटिंग्‍स में जाकर कैमरा डेटा और कैशे को क्लियर किया। इसके बाद भी उनकी डिवाइस में समस्‍या बरकरार है। 

प्रभावित हुए कुछ यूजर अपने नजदीकी सर्विस सेंटर में भी फोन दिखा चुके हैं। उनमें से एक यूजर ने Gadgets 360 को बताया कि सर्विस सेंटर के एग्‍जीक्‍यूटिव्‍स फोन की मदरबोर्ड को बदलने के लिए कह रहे हैं, जिसमें 10 से 12 हजार रुपये खर्च आ रहा है। 
Advertisement

Poco X2 को पिछले साल फरवरी में 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में इंडिया में लॉन्‍च किया गया था। फ‍िलहाल यह 14,999 रुपये में उपलब्‍ध है। यूजर्स की ओर से रिपोर्ट की गई समस्याओं को समझने के लिए Gadgets 360 ने पोको इंडिया से संपर्क किया है। कंपनी के जवाब देने के बाद यह खबर अपडेट की जाएगी। 

वैसे यह पहली बार नहीं है, जब यूजर्स Poco X2 के साथ आ रहे इशू को रिपोर्ट कर रहे हैं। 'कैमरा नॉट वर्किंग' की समस्‍या से यूजर पहले भी जूझ रहे थे। पोको इंडिया ने जून में यह स्वीकार किया था और दावा किया था कि 0.2 प्रतिशत से कम यूजर के साथ यह समस्‍या थी। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Strong specifications at attractive prices
  • Good overall performance and battery life
  • Still photos in the daytime look very good
  • Bad
  • Large and bulky
  • Ads and bloatware in the UI
  • Poor low-light video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.