Poco X2 की सेल आज एक बार फिर, ये है कीमत और ऑफर्स

Poco X2 को भारत में 4 फरवरी को लॉन्च किया गया था। इस फोन में 120Hz डिस्प्ले और Snapdragon 730G प्रोसेसर दिया गया है, जो निश्चित तौर पर मोबाइल गेमिंग के शौकीनों को आकर्षित करेगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 18 फरवरी 2020 09:57 IST
ख़ास बातें
  • Poco X2 की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है
  • फोन दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और Realme.com पर बेचा जाएगा
  • पोको एक्स2 में डुअल सेल्फी कैमरा और क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है

Poco X2 की भारत में कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है

Poco X2 को कंपनी ने इस हफ्ते की शुरुआत में लॉन्च किया था और फोन एक बार फ्लैश सेल के लिए उपलब्द हो चुका है। यदि आप इस फोन को पहली फ्लैश सेल में नहीं खरीद सके थे, तो आपको आज पोको एक्स2 को एक बार फिर खरीदने का मौका मिलेगा। पोको एक्स2 आज फ्लिपकार्ट के जरिए एक बार फिर बेचा जाएगा। यह सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। यदि आप फोन खरीदने से पहले रिव्यू पढ़ना चाहते हैं तो आप यहां Poco X2 का रिव्यू हिंदी में पढ़ सकते हैं। पोको एक्स2 को भारत में 4 फरवरी को लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो चुके Redmi K30 4G का रीब्रांडेड वर्ज़न है। पोको इस फोन में शामिल 120Hz डिस्प्ले और Snapdragon 730G प्रोसेसर के जरिए मोबाइल गेमिंग के शौकीनों को आकर्षित करने का प्रयास कर रहा है। यहां हम आपको इस फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और इसके साथ मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं।
 

Poco X2 Price in India, launch offers

पोको एक्स2 को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं, Poco X2 के अन्य दो वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 16,999 रुपये और 19,999 रुपये है। Poco ने फोन को एटलांटिस ब्लू और फीनिक्स रेड रंग के विकल्पों के साथ लॉन्च किया है। पोको एक्स2 आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com के जरिए बेचा जाएगा। लॉन्च ऑफर की बात करें तो Poco X2 को आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड के जरिए 1,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है।

 

Poco X2 Specifications

पोको एक्स2 डुअल-सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 For Poco पर चलेगा। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। फोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है और यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है। Poco X2 में 730जी प्रोसेसर के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी और 8 जीबी।

Poco X2 चार रियर कैमरों से लैस है। कैमरा मॉड्यूल वर्टिकल पोजीशन में है। लेकिन कैमरा सेटअप के किनारे पर सर्कुलर आकार में रिंग है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.89 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 120 डिग्री वाइड एंगल वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।

(पढ़े: Poco X2 का रिव्यू )

पोको एक्स2 डुअल सेल्फी कैमरे के साथ आता है। डिस्प्ले के दायें किनारे पर टॉप पर जगह मिली है। यहां 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।
Advertisement

पोको एक्स2 में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 4,500 एमएएच की है और यह 27 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। फोन हाइ-रेज ऑडियो को सपोर्ट करता है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Strong specifications at attractive prices
  • Good overall performance and battery life
  • Still photos in the daytime look very good
  • Bad
  • Large and bulky
  • Ads and bloatware in the UI
  • Poor low-light video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Turbo हुआ लॉन्च 12GB रैम, 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  2. Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च डेट के साथ फीचर्स का खुलासा, 50MP के तीन कैमरा से होगा लैस!
  3. Airtel दे रही 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Adobe Express प्रीमियम वाला धांस
  4. iPhone 20 होगा सबसे अलग! डिजाइन आया सामने, 200 मेगापिक्सल का होगा कैमरा!
  5. OnePlus ला रही अल्ट्रा स्लिम OLED टैबलेट! 8000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus ला रही अल्ट्रा स्लिम OLED टैबलेट! 8000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. OnePlus Nord 6 vs iQOO Neo 10 5G vs Vivo V60 में जानें कौन सा फोन है सबसे बेस्ट!
  3. आपका पालतू जानवर क्या कहना चाहता है? ये नया AI डिवाइस करेगा ट्रांसलेट
  4. Vivo Y600 Turbo हुआ लॉन्च 12GB रैम, 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  5. AI फीचर्स, 32GB RAM और 120Hz टचस्क्रीन डिस्प्ले! लॉन्च हुआ Lenovo IdeaPad Slim 5i लैपटॉप
  6. Vivo Y600 Turbo आज होगा लॉन्च, मिलेंगे 9000mAh बैटरी के साथ धांसू फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. 15 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! देखें बेस्ट स्मार्टफोन डील
  8. VinFast ने लॉन्च किया VF8 इलेक्ट्रिक SUV का नया वर्जन, 500 किलोमीटर तक रेंज
  9. Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च डेट के साथ फीचर्स का खुलासा, 50MP के तीन कैमरा से होगा लैस!
  10. Airtel दे रही 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Adobe Express प्रीमियम वाला धांसू प्लान!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.