Poco M7 Plus 5G के नए RAM वेरिएंट की भारत में 22 सितंबर से होगी बिक्री

इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच फुल HD+ (1,080 × 2,340 पिक्सल्स) डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 सितंबर 2025 21:22 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को 6 GB और 8 GB के RAM के विकल्पों में लाया गया था
  • Poco M7 Plus 5G के 4 GB के RAM वाले वेरिएंट की 22 सितंबर से बिक्री होगी
  • इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर है

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco ने पिछले महीने भारत में Poco M7 Plus 5G को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को 6 GB और 8 GB के RAM के विकल्पों में लाया गया था। Xiaomi के इस सब-ब्रांड ने देश में Poco M7 Plus 5G का नया RAM वेरिएंट पेश करने की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। Poco M7 Plus 5G के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Poco ने बताया है कि Poco M7 Plus 5G के 4 GB के RAM वाले नए वेरिएंट की कंपनी की आगामी फेस्टिव सीजन सेल के दौरान बिक्री की जाएगी। यह सेल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart की Big Billion Days सेल के हिस्से के तौर पर 23 सितंबर से शुरू होगी। इस सेल का Flipkart Plus और Black मेंबर्स को 22 सितंबर से एक्सेस मिलेगा। Poco M7 Plus 5G के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 13,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट का 14,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को Aqua Blue, Chrome Silver और Carbon Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Advertisement

Poco M7 Plus 5G के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच फुल HD+ (1,080 × 2,340 पिक्सल्स) डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 3 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाली डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। Poco M7 Plus 5G के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Poco M7 Plus 5G की 7,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 18 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हाल ही में Poco ने C85 को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G81-Ultra दिया गया है। Poco C85 को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.